2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्ध स्थिति में नाले से मिला आरक्षक का शव

संदिग्ध स्थिति में नाले से मिला आरक्षक का शव, पुलिस कर रही मामले में पड़ताल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 4 Aug 2018, 12:47 PM IST

संदिग्ध स्थिति में नाले से मिला आरक्षक का शव पुलिस कर रही मामले में पड़ताल सीहोर। सीहोर बिलकिसगंज रोड स्थित ग्राम पिपलिया मीरा के पास बिलकिसगंज थाने में पदस्थ एक आरक्षक की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिली। नाले में लाश मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सीहोर बिलकिसगंज रोड स्थित ग्राम पिपलिया मीरा नाले के पास एक पुलिसकर्मी का शव पड़े होने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक पुलिसकर्मी की शिनाख्त बिलकिसगंज थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद विशोपिया 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस की माने तो आरक्षण अरविंद अपनी बाइक से शुक्रवार की देर रात बिलकिसगंज थाने से सीहोर के लिए निकला था। रास्ते में पिपलिया मीरा गांव के पास नाले से उसका शव मिला।

मृतक आरक्षक नाले में कैसे गिरा, अभी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता ।हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है ।मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की मानें तो मृतक आरक्षक वीआइपी ड्यूटी में शामिल होने के लिए बिलकिसगंज थाने से सीहोर लाइन के लिए निकला था पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।