8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साध्वी के विवादित बोल: कहा- ममता बनर्जी पागल हो गई हैं, राष्ट्र की रक्षा ने लिए क्षत्रिय पैदा करें ज्यादा बच्चे

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा का विवादों से पुराना नाता रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीहोर

image

Pawan Tiwari

Dec 13, 2020

साध्वी के विवादित बोल: कहा- ममता बनर्जी पागल हो गई हैं, राष्ट्र की रक्षा ने लिए क्षत्रिय पैदा करें ज्यादा बच्चे

साध्वी के विवादित बोल: कहा- ममता बनर्जी पागल हो गई हैं, राष्ट्र की रक्षा ने लिए क्षत्रिय पैदा करें ज्यादा बच्चे

सीहोर. अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। सीहोर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने कई विवादित बयान दिए। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला करते हुए साध्वी प्रज्ञा न उन्हें पागल तक कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्षत्रिय और दलितों को लेकर भी टिप्पणी की।

ममता बनर्जी पर हमला
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा- ममता बनर्जी पागल हो गई हैं और बौखला गई हैं। उसे समझ आ गया है कि ये भारत है पाकिस्तान नहीं है। भारत की रक्षा करने के लिए हिंदू तैयार हो चुका है। बंगाल में बीजेपी का शासन आएगा, हिंदुओं का शासन आएगा। बंगाल भारत का हिस्सा है और ममता इसे अलग करने का प्रयास कर रही थी लेकिन ये हमारे देशभक्त कभी होने नहीं देंगे।

अधिक बच्चे पैदा करें क्षत्रिय
सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि क्षत्रिय हमेशा राष्ट्र की रक्षा करता है। अपनी संतानों को अधिक पैदा करें। क्षत्रिय कुल खत्म हो जाएगा तो राष्ट्र की रक्षा कौन करेगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून उन लोगों पर लागू हो, जिन्हें राष्ट्र घात के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।


सूद्र को बुरा क्यों लगता है
सांसद ने कहा कि प्राचीन काल में समाज को चार भागों में बांटा गया था। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय को क्षत्रिय, ब्राम्हाण को ब्राम्हाण और वैश्य को वैश्य कह दो तो उन्हें हुरा नहीं लगता है लेकिन सूद्र को सूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। कारण क्या है क्योंकि नासमझी है वो समझ नहीं पाते हैं।