2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वर की स्लो रफ्तार ने छात्रों के सिर से टपकाया पसीना

चक्कर काटने के बाद भी नहीं हो रही फीस जमा, समय पर फीस जमा नहीं हुई तो चुकाना पड़ेगी पेनाल्टी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 2 May 2018, 4:06 PM IST

sehore news, patrika bhopal, patrika news, sehore patrika, students, students problem, fee issue,

सीहोर। सर्वर की स्लो रफ्तार ने कॉलेज फीस जमा कराने वाले छात्र-छात्राओं के सिर से पसीना टपका दिया है। चक्कर काटने के बावजूद फीस जमा हो रही है और न ही स्कॉलरशिप के लिए एकाउंट ओपन हो रहा है। घंटों कतार में लगने के बावजूद मायूसी हाथ लग रही है। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो व्यर्थ समय बर्बाद करना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले चार-पांच दिन से बनी हुई है। बावजूद सुधार नहीं हो सका है।

पुराने भोपाल इंदौर हाइवे रोड स्थित सत्य सांई कॉलेज में जून महीने में सभी कक्षाओं की परीक्षा होना है। उससे पहले कॉलेज छात्र-छात्राओं से फीस जमा कराई जा रही है। इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। फीस सीधे या फिर नेट बैंकिंग से जमा होने की बजाए कॉलेज के अंदर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की पचामा शाखा में जमा कराई जा रही है। पिछले कुछ दिन से हर कभी सर्वर डाउन होने या फिर रफ्तार धीमी होने से फीस का काम अटक गया है। छात्र-छात्राएं उत्साहित होकर आ रहे हैं, लेकिन मायूस होकर जा रहे हैं।

स्लो कर रहा था सर्वर काम
बुधवार को पत्रिका टीम ने बैंक शाखा में पहुंचकर जायजा लिया तो नजारा चौकाने वाला मिला। छात्र-छात्राएं लाइन में खड़े होकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। सर्वर की गति धीमी होने से काउंटर पर काम सुस्त पड़ गया था। बिजली नहीं होने के कारण कई छात्र-छात्राओं के सिर से पसीना टपकने लगा था। फिर भी वह इसी आस में खड़े थे कि आखिर कभी तो नंबर आएगा। इसी उम्मीद में शाम तक रहे। बावजूद कई बिना काम हुए लौट गए। सैकड़ों छात्र इस परेशानी से जूझ रहे हैं।

अगले महीने से शुरू होना है परीक्षा
छात्रों ने बताया कि १० मई से कॉलेज में प्रेक्टिकल शुरू होने वाले हैं। अगले महीने जून में परीक्षा है। इसकी तैयारी छोड़कर फीस जमा कराने मशक्कत कर रहे हैं। समय पर फीस जमा नहीं हुई तो फार्म आगे फारवर्ड नहीं हो सकेगा। बाद में फीस जमा कराने पर पैनाल्टी अलग चुकाना पड़ेगी। परीक्षा से भी वंचित रहने की नौबत आ सकती है। छात्र नोड्यूज कराने भी आ रहे हैं। छात्रों ने बताया कि फीस सीधे या फिर नेट बैंकिंग, दूसरी बैंक की दूसरी शाखा में जमा नहीं हो रही है। इससे यह समस्या पैदा हुई है। इधर प्रबंधन का तर्क है कि कर्मचारियों की कमी के चलते काम थोड़ा प्रभावित हो रहा है।

तीन दिन से आ रहा
कॉलेज फीस जमा करने पिछले तीन दिन से आ रहा हूं। सर्वर डाउन होने से जमा नहीं हो पाई है। इसके चलते वापस बैंक आना पड़ा। पता नहीं काम होगी कि नहीं या फिर खाली जाना पड़ेगा।
राहुल गौर, छात्र सेकंड ईयर

तीन घंटे से लाइन में
पिछले तीन घंटे से कतार में खड़ा हूं। अब तक नंबर नहीं आया है। धीमी गति से काम चलने के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। इससे परेशानी उठाने के साथ समय व्यर्थ गवाना पड़ रहा है।
राहुल परमार, छात्र थर्ड ईयर

दो दिन से आ रही हूं
कॉलेज फीस जमा करने पिछले दो दिन से बैंक में आ रही हूं। यहां सर्वर डाउन होने की बात कहीं जा रही है। इससे समस्या हो रही है। पता नहीं कब फीस जमा होगी और कब इससे राहत मिलेगी।
प्रियंका कैथवास, छात्रा बीए थर्ड ईयर

काम हो रहा है
बैंक में छात्रों की फीस जमा हो रही है। बुधवार को सभी की फीस जमा हुई। कर्मचारी कम होने के कारण जरूर थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिर भी हमारा प्रयास है कि किसी को परेशानी नहीं हो।
अर्पिता कौशल, मैनेजर पीएनबी बैंक शाखा पचामा