
chori
सीहोर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र नमक चौराहे पर आधी रात को चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ सामान चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोडे थे। तीन कैमरों को तोडऩे के बाद भी उनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रंगें हाथ दबोचा
पुलिस के अनुसार नमक चौराहे अस्पताल मार्ग पर स्थित हनुमान जी के मंंदिर के समीप प्रमोद गुप्ता की दुकान यश किराना और फूलचंद सलूजा की भवानी फ्रूट पर धावा बोला। दोनों दुकानों के ताले तोडऩे के पहले चोरों ने भवानी फ्रूट के तीन सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया ताकि उनकी रिर्काडिंग नहीं हो सके, लेकिन इनकी सारी गतिविधि चौथे कैमरे में रिकार्ड हो गई।
पुलिस की माने तो चोरों ने इन दोनों दुकानों को रात 2 बजकर 38 मिनट पर अपना निशाना बनाया जब चोरों ने भवानी फ्रूट भंडार के शटर के ताले तोड़़कर दुकान में प्रवेश किया। इसी दौरान रात्रि पुलिस गश्ती दल इस दुकान का आधा शटर खुला देखकर रुके और कंट्रोल रुम को सूचना दी । जिस पर पुलिस के दो वाहन एक नमक चौराहा की तरफ से और एक अस्पताल मार्ग की तरफ से आया और इन्हें रंगें हाथ दबोच लिया।
चार से अधिक इन युवकों ने पुलिस को बताया कि Ÿगणेश मंदिर के मेले में आष्टा क्षेत्र से दुकान लगाने के लिए आए थे। जाते समय वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मंदिर के सामने दरगाह वाली गली पर एक कपड़ों से बेग भरा हुआ मिला है माना जा रहा है कि इनमें से या तो पुलिस के भय से भागते समय किसी चोर का गिरा है अथवा आने के पहले इन्होंने बेग वहां पर पटक दिया गया।
Published on:
28 Sep 2018, 11:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.