8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 बाइक के साथ पकड़ाए चोर

छह मोटर साइकिल जब्त, खरीददार भी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 3 Sep 2016, 8:46 PM IST

seoni

seoni


सिवनी.
जिले भर में चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। घरों, दुकानों के ताले टूटने और लाखों रुपए की चोरी के जहां आए दिन समाचार मिल रहे हैं वहीं वाहन चोर गिरोह भी सक्रिय है। लगातार चोरी से पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है वहीं पुलिस के हाथ जो सफलताएं लग रही हैं वह भी मुखबिर की सूचना पर। इन सफलताओं पर पुलिस अपनी पीठ थपथपाने से नहीं चूक रही है।

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अरी पुलिस को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह पकडऩे में कामयाबी मिली है। कोतवाली में पुलिस अधीक्षक एके पाण्डे ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना से संजू उर्फ संजय निवासी गंगेरूआ जो मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 22 एमबी 8424 से जा रहा था वह बाइक चोरी की होने की सूचना मिली।

अरी पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक चालक से बाइक के दस्तावेज मांगे जो दिखाने में असमर्थ रहा। आरोपी संजय उर्फ संजू परते निवासी ग्राम कामता थाना कान्हीवाड़ा के कब्जे से उक्त मोटर साइकिल कीमत 30 हजार रुपए जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।