2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident: छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही बस धूमा में पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

शुक्रवार तडक़े हुआ हादसा, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

2 min read
Google source verification

सिवनी. छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव से जबलपुर जा रही एक यात्री बस शुक्रवार तडक़े सिवनी जिले के धूमा में गोटेगांव तिराहा प्रतीक्षालय के पास पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। बताया जाता है कि चालक काफी लापरवाही से बस चला रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बस पलटने के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को लखनादौन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात यात्री बस क्रमांक एमपी-41 पी1569 जुन्नारदेव से जबलपुर के लिए निकली थी। बस शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे धूमा बाईपास गोटेगांव तिराहा यात्री प्रतीक्षालय के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस लहराते हुए सडक़ के किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में लगभग 15-16 यात्री सवार थे। जिसमें छह लोगों को चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की कहानी, यात्री की जुबानी
घायल यात्री जुन्नारदेव निवासी दिलीप काकोडिया (40) ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे। चालक काफी लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था। कई यात्रियों ने मना भी किया, लेकिन वो अपने धुन में सवार था और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उनकी 12 वर्षीय पुत्री जियाना काकोडिया के दोनों घुटने, हाथ में चोट आई। घायलों में छिंदवाड़ा के परासिया निवासी आदिल बेग(24), तरन्नुम बेग(22), रंजीत सिंह मरावी(35), रुक्मणि मरावी(30)शामिल हैं।