
सिवनी. नगरपालिका के वार्ड क्रमांक-11 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की निधि दुबे भारी मतों से विजयी हुई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी कांग्रेस की आरती शाह को 527 वोटों से हराया। निधि दुबे को 817 मत एवं आरती शाह को 290 मत प्राप्त हुए। वहीं पांच वोट नोटा को भी पड़े हैं। मतगणना गुरुवार को जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। सुबह 9 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। हालांकि तीन राउंड में चले इस मतगणना का परिणाम महज 25 मिनट में ही आ गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संस्कृति जैन ने विजयी अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर प्रेक्षक पीके वर्मा, अपर कलेक्टर सीएल चनाप सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि वार्ड में पार्षद की मृत्यु के पश्चात उपचुनाव कराया गया था। नामांकन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। पार्षद पद के लिए महिला आरक्षित इस वार्ड में भाजपा एवं कांग्रेस के ही अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। वहीं एक भी निर्दलीय या अन्य किसी पार्टी से नामांकन न होने से भाजपा एवं कांग्रेस में कांटे की टक्कर का अनुमान था। वार्ड के मतदाताओं में भी अपनी-अपनी राय थी। 7 जुलाई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस शा. उमावि के तीन बूथों में ईवीएम के माध्यम से मतदान संपन्न कराया गया। वार्ड नंबर-11 सुभाष वार्ड में महिला पार्षद को चुनने के लिए मतदाताओं ने मतदान किया। हालांकि तेज बारिश की वजह से मतदान 57.14 प्रतिशत ही रहा। गुरुवार को मतगणना के बाद स्थिति साफ हो गई। भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की।
कांगे्रस खेमे में निराशा, भाजपा में उल्लास
सुबह 9.30 बजे के आसपास जैसे ही परिणाम की घोषणा ही भाजपा खेमे में उल्लास का माहौल छा गया। वहीं कांग्रेस खेमा निराश हुआ। वार्ड नंबर-11 में जीत के लिए कांग्रेस एवं भाजपा दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी जोर लगाई थी। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए केवलारी विधायक सहित कई बड़े नेता वार्ड में मतदाताओं के बीच पहुंचे थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी की तरफ से भी विधायक सहित बड़े कद के नेताओं ने जनसंपर्क किया था।
भाजपा ने निकाला विजय जुलूस
Published on:
11 Jul 2025 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
