1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक, एमपी के कार्यक्रम कैंसिल

MP News : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित। इसी के चलते सिवनी में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश स्तरीय स्वामित्व योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम भी निरस्त किया गया है।

2 min read
Google source verification
MP News

MP News :मध्य प्रदेश के मु्ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज प्रायोजित सिवनी दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। इसी के चलते गृह मंत्रालय के और से 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। यानी इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। केंद्र ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी के चलते मध्य प्रदेश में भी शुक्रवार के लिए प्रायोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश स्तरीय स्वामित्व योजना का हितलाभ वितरण कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को सूबे के सिवनी दौरे पर जाने वाले थे। जहां वे स्थानीय, विभिन्न विकास कार्यक्रम का भूमिपूजन और लोकार्पण और पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिवनी में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत कार्यक्रम शामिल होते। इसीक सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। लेकिन, राष्ट्रीय शोक के चलते उनका ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में डॉ. मनमोहन का था बड़ा योगदान

राजकीय सम्मान के साथ कल होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि, एक दिन पहले यानी गुरुवार 26 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के एम्स ले जाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा।