
सिवनी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल दौरे से ठीक पहले सिवनी से निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन गुरुवार रात को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल करने की औपचारिकता पूरी की। इससे पहले मुनमुन राज्यमंत्री संजय पाठक के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे और उनके सामने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। मुनमुन ने कहा कि भाजपा ने मेरे क्षेत्र सिवनी में विकास किया है। अब मैं बिना शर्त भाजपा में आया हूं।
पांच मई को आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
सिवनी. प्रभारी पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेल के नेतृत्व में पांच एसडीओपी, १२ टीआई और १४० सुरक्षाकर्मियों की टीम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में तैनात रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान पांच मई को जिलास्तरीय असंगठित मजदूर व तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। वे यहां पर तेंदुपत्ता संग्राहकों को ९.९९ करोड़ रुपए बोनस व चरणपादुका का वितरण करेंगे। उनका कार्यक्रम पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया गया है। कार्यक्रम स्थल से करीब १०० व ५०० मीटर दूर दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। डीआइजी डॉ. जीके पाठक व कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। इस दौरान डीआइजी ने बैरिकेटिंग व सुरक्षा की क्या स्थिति कैसी रहेगी? इसकी जानकारी ली और आवश्यक निर्र्देश दिए।
असंगठित मजदूर एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक का सम्मेलन
कलेक्ट्रेट कार्र्यालय के अनुसार पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे से असंगठित मजदूर एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक के सम्मेलन का आयोजन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शरद जैन करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बोधसिंह भगत की उपस्थिति रहेगी। विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, विधायक केवलारी रजनीश हरवंश सिंह ठाकुर, विधायक लखनादौन योगेन्द्र सिंह, अध्यक्ष मप्र राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित भोपालए महेश केारी, जिला पंचायत सिवनी अध्यक्ष मीना बिसेन, उपाध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण नीता पटेरिया, उपाध्यक्ष मप्र राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित भोपाल वीरेन्द्र गिरी गोस्वामी, नगर पालिका सिवनी अध्यक्ष आरती शुक्ला उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम के नोडल एवं प्रबंध संचालक जिला यूनियन दक्षिण सिवनी टीएस सुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में दक्षिण एवं उत्तर वनमंडल सिवनी अंतर्गत वर्ष 2016 तेन्दूपत्ता के 50658 संग्राहकों को बोनस राशि 9.99 करोड़ रुपवए एवं तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 50642 पुरुष संग्राहकों को जूतें एवं पानी की बोटल एवं 50563 महिला संग्राहकों को साड़ी, चप्पल एवं पानी की बोटल वितरित की जाएगी।
Published on:
04 May 2018 12:33 am
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
