21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: मध्यप्रदेश में फिर भूकंप के झटके, कुछ वर्षों में यहां दर्जनों बार आए झटके

Earthquake- सिवनी में पिछले कुछ वर्षों में दर्जनों बार भूकंप के झटके आ चुके हैं...।

2 min read
Google source verification

सिवनी

image

Manish Geete

Sep 12, 2023

earth3.jpg

मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बार फिर भूकंप के झटके से लोग दहशत में रहे। वे घरों से बाहर निकल आए। बारिश के बावजूद लोगों ने रात घरों से बाहर काटी। पिछले कुछ समय से सिवनी में अक्सर ही भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं, वैज्ञानिकों ने भी कई बार जांच की लेकिन बार-बार आने वाले भूकंप के झटकों का पता नहीं चल पाया है। कुछ वर्षों में दर्जनों बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।

सिवनी में सोमवार रात को 9.05 बजे भूकंप के झटके महसूस होने से एक बार फिर लोग घरों से बाहर निकल आए। सिवनी के बारा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दहशत का वातावरण रहा। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोग दहशत में पूरी रात बाहर ही रहे। बताया जाता है कि सिवनी में जमीन के भीतर चट्टाने चूना पत्थर की है।इनकी संरचनाएं ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी जमीन के बीतर जाता है, तो चट्टानें सिकुड़ जाती हैं और इनके भीतर के छेद बंद हो जाते हैं, तो यह धंसने लगती है। इसी कारण भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

पहले भी आए झटके

अक्टूबर 2020 में भी दोपहर में भूकंप के झटके आने से लोग घरों से बाहर निकल आए थे। बाद में जबलपुर के भू सर्वेक्षण विभाग के अधिकारिोयं ने भूकंपीय मीटर के आंकलन किया था। इन झटकों से तीन दिन पहले ही सर्वेक्षण विभाग ने सिवनी शहर का दौरा कर सचेत रहने की सलाह दी थी। भू-विज्ञानियों के मुताबिक सिवनी जिला संवेदनशील (एक्टिव जोन) में है। सोन नदी और नर्मदा बेसिन में होने के कारण जिले में भूकंप के हल्के झटके आने की आशंका बनी रहेगी।

एक नजर

अगस्त 2022 में भी भूकंप के झटके आने से लोग दहशत में रहे। यहां सुबह 5.20 बजे धरती कांपी थी।
-सिवनी शहर और आसपास के इलाकों में कई दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे थे। यह क्रम पिछले तीन माह से जारी था। इससे पहले 5 सितंबर 2020 को सुबह 11.37 बजे और इसी के बाद दोपहर डेढ़ बजे दो बार धरती में कंपन्न हुआ था।
-अगस्त 2020 में भी करीब पांच बार झटके महसूस हो चुके हैं।
-लोगों का कहना है कि लगातार कंपन्न होने से घर व भवन को नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।
-इससे पहले कई लोगों के घरों में आंशिक दरारें भी आ चुकी हैं।
सिवनी के साथ ही यह स्थिति बालाघाट में भी है। जहां जमीन के भीतर चट्टाने चूने के पत्थर की है।

पहले कब-कब आए भूकंप

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जान बचाकर भागे लोग
सुबह से शाम तक भूकंप के पांच झटके, दहशत में लोग
सिवनी में आया भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग
सुबह से शाम तक भूकंप के पांच झटके, दहशत में लोग
मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, पांच सेकंड तक हिलती रही धरती
भूकंप से दहल उठे लोग, जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे, देखें Video