scriptEarthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जान बचाकर भागे लोग | earthquake in madhya pradesh seoni | Patrika News

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जान बचाकर भागे लोग

locationसिवनीPublished: Oct 27, 2020 12:36:00 pm

Submitted by:

Manish Gite

मंगलवार सुबह 3.53 बजे आया भूकंप, लोग अपने घर से बाहर निकले…।

seoni1.png

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में मंगलवार को सुबह अचानक आए भूकंप के झटकों ( earthquake ) से दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। तीन-चार बार जोरदार झटके महसूस होते रहे। इसके बाद काफी देर तक लोग दहशत में बाहर खड़े रहे।

 

सिवनी जिले में धरती में कंपन्न ( earthquake in seoni ) होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह तीन से चार बजे के बीच लोग अचानक अपने घरों से बाहर निकलने लगे। वे बच्चों और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ अपने घर के बाहर आकर खड़े हो गए।

 

मंगलवार तड़के जिले के डूंडासिवनी नगर समेत आसपास के कई इलाकों में भूकंप जैसे झटके जोरदार आवाजों के साथ महसूस किए गए। झटकों का असर इतना अधिक था कि लोग गहरी नींद से जाग गए। तेज आवाज के बाद सुबह 3.53 पर पहली बार लोगों को कंपन्न महसूस हुआ। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले लगे। इसके बाद जोरदार कंपन्न 4.14 बजे भी हुआ। इसके बाद अपना घर हिलता देख लोग घबरा गए।

 

 

Earthquake Areas Madhya pradesh/ यहां आ सकता है बड़ा भूकंप, 28 जिलों पर पड़ेगा असर

लोगों ने की नारेबाजी

इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं, लोग किसी अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं। लोगों ने सुबह-सुबह डूंडा सिवनी थाने के सामने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की, लोगों का आरोप है कि बार-बार भूकंप के झटके आते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इसके कारणों का पता अब तक नहीं लगा पाया है। प्रशासन इस दिशा में कोई काम नहीं कर रहा है। सितंबर माह में भूसर्वेक्षण विभाग ने ऐसे ही कंपन्न की जांच करवाई थी। इसकी रिपोर्ट में कहा गया था कि निम्न दाब के कारण भूकंप जैसे झटके शहर और जिले के आसपास के इलाकों में महसूस किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में जमीन के भीतर विस्फोट की ध्वनि के साथ ही भूगर्भीय घटनाओं की संभावना जताई गई थी।

seoni.png

मौसम विभाग ने की भूकंप की पुष्टि

भोपाल स्थित मौसम विभाग के विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने मीडिया को सिवनी में आए कंपन्न को भूकंप होना बताया है। उन्होंने कहा है कि सिवनी में 21.92 उत्तरी अक्षांश 79.50 पूर्वी देशांतर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर गहराई में है।

https://youtu.be/VoF8z3B5XGs

एक नजर

-सिवनी शहर और आसपास के इलाकों में कई दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे थे। यह क्रम पिछले तीन माह से जारी था। इससे पहले 5 सितंबर को सुबह 11.37 बजे और इसी के बाद दोपहर डेढ़ बजे दो बार धरती में कंपन्न हुआ था।
-अगस्त में भी करीब पांच बार झटके महसूस हो चुके हैं।
-लोगों का कहना है कि लगातार कंपन्न होने से घर व भवन को नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।
-इससे पहले कई लोगों के घरों में आंशिक दरारें भी आ चुकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो