19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पायली एवं संगमघाट समूह नल जल योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

बंडोल, झुरकी, सिद्धघाट, संगमघाट एवं पायली समूह नल जल योजनाओं की प्रगति तथा योजना में शामिल ग्रामों में जलापूर्ति पर चर्चा।

2 min read
Google source verification
patrika news

सांसद की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

सिवनी. जिले में पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। बैठक में सर्वप्रथम जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एकल नल जल योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

ग्रामों में जलापूर्ति पर भी विस्तार से चर्चा

सांसद कुलस्ते ने निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत 752 एकल नल जल योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए एवं लक्षित शत-प्रतिशत परिवारों तक नल के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा के दौरान बंडोल, झुरकी, सिद्धघाट, संगमघाट एवं पायली समूह नल जल योजनाओं की प्रगति तथा योजना में शामिल ग्रामों में जलापूर्ति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने पायली एवं संगमघाट समूह नल जल योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। लक्ष्यानुरूप प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृतियों की जानकारी लेते हुए जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता सारथियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। समिति ने स्वच्छता गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा गांवों को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने पर विशेष जोर दिया।

वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरण शिविर 22 से 26 जून तक

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जिले के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। वर्ष 2025 में आयोजित मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों में जिले के 916 वरिष्ठजनों का चयन किया गया था, जिन्हें अब विभिन्न शिविरों के माध्यम से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को स्मृति लॉन, बारापत्थर सिवनी में जिला स्तरीय शिविर आयोजित होगा, जिसमें सिवनी एवं कुरई क्षेत्र के हितग्राही शामिल होंगे। इसी तरह 23 जून को केवलारी, 24 जून को घंसौर, 25 जून को लखनादौन एवं 26 जून को बरघाट जनपद पंचायत में शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर नेहा मीना ने शिविरों के सफल संचालन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौपी है। उन्होंने सभी चयनित वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपनी चयन पर्ची के साथ उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त करें।