19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों रुपए के बिजली के तार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया एवं गबन की गई संपत्ति बरामद की। मामले में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।

2 min read
Google source verification
patrika news

बिजली के एल्युमिनियम एवं केबल तार बरामद किए

सिवनी. आदेगांव थाना पुलिस ने अमानत में खयानत गबन के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए के बिजली के एल्युमिनियम एवं केबल तार बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल लखनादौन भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा व एसडीओपी अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना आदेगांव पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

शिकायत पर थाना आदेगांव में अपराध दर्ज

पुलिस ने बताया कि ग्राम बचई निवासी अर्जुन सिंह राजपूत ने सोमवार को थाना आदेगांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि बिजली के एल्युमिनियम तार एवं केबल तार का गबन कर लिया गया है। शिकायत पर थाना आदेगांव में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर तलाश की। मंगलवार को संदेह के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया एवं गबन की गई संपत्ति बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड निवासी प्रमोद प्रसाद उर्फ बबलू (40), सिवनी जिले के दतनी निवासी टेकचंद चंद्रवंशी (41) एवं गोकलपुर निवासी अतुल राहंगडाले (34) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के बिजली तार जब्त किए हैं। मामले में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के नेतृत्व में सउनि बलदेव श्रीवास्तव, सउनि रजनीकांत दुबे, प्रधान आरक्षक अमर बरकड़े एवं आरक्षक सरवन, संदीप और ओमप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।

60 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरघाट पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 60 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी प्लास्टिक की बोरी से 15-15 लीटर क्षमता की चार कुप्पियों में भरी कुल 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पिकेश कुमरे (24) एवं मुकेश परते (23) निवासी ग्राम अखीवाड़ा थाना बरघाट बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में बरघाट निरीक्षक मोहनीश बैस, उपनिरीक्षक राहुल काकोडयि़ा, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार उहेरिया, प्रधान आरक्षक दीपक पवार एवं आरक्षक अनिल मर्सकोले का विशेष योगदान रहा।