19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोपहर तक धूप ने किया हलकान, शाम को जमकर बरसे बदरा

सुबह से तेज धूप निकली जो शाम तक बनी रही। देर शाम तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए।

less than 1 minute read
Google source verification
patrika news

मौसम में दिखा बदलाव

सिवनी. जिले के क्षेत्रों में गुरुवार शाम झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि बारिश की वजह से शहर में कई नीचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। इससे पहले सुबह से ही तेज धूप निकली जो शाम तक बनी रही। इस वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

शाम 4 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ

चिलचिलाती धूप ने लोगों को हलकान किया। हालांकि शाम 4 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबादी शुरु हो गई और देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। बादलों की गरज-चमक के साथ शहर में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के बाद देर शाम तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश की वजह से किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। वहीं जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

सिवनी विकासखंड में सबसे अधिक बारिश दर्ज
भू-संसाधन प्रबंधन से मिले आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 18 जून सुबह 8 बजे तक जिले के सिवनी विकासखंड में सबसे अधिक 43.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुरई में 18.0 मिमी, बरघाट में 30.4 मिमी, केवलारी में 12.0 मिमी, छपारा में 14.0 मिमी, लखनादौन में 2.0 मिमी, धनौरा में 21.5 मिमी, घंसौर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।