19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्री बस एवं ट्रक की आमने-सामने टक्कर, चालक का पैर टूटा, पांच यात्री घायल

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह से अधिक रफ्तार थी। अधिकतर हादसे तेज रफ्तार एवं ओवरटेक करने में

2 min read
Google source verification

बरघाट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

सिवनी. बरघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बस एवं टक्कर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर फैक्चर हो गया। वहीं बस में बैठे पांच यात्रियों को भी चोट आई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सिविल अस्पताल, बरघाट में भर्ती कराया।

दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर

चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। शेष घायलों की हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ट्रक पानी की बोतल लेकर बालाघाट एवं बस बालाघाट से जबलपुर जा रही थी। इसी दौरान सिवनी-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहरई ग्राम मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक का चालक एवं पांच यात्री घायल हो गए। टक्कर इतना भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये हुए घायल
घायलों में लालबर्रा निवासी ट्रक चालक दुर्गेश सकोरे, लालबर्रा के जाम निवासी यात्री योगेश कवड़े, चौरई के माचागोरा निवासी कोमलचंद राहंगडाले, निवारी खमनापूर निवासी संदीप धुर्वे, कौडिय़ा निवासी मनीष, जामनेवर गांव निवासी दीपक लिल्हारे घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

तेज रफ्तार बन रही हादसे की वजह
बस एवं ट्रक के टक्कर होने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि बताया जाता है कि हादसे की वजह से अधिक रफ्तार थी। बता दें कि जिले में अधिकतर हादसे तेज रफ्तार एवं ओवरटेक करने के चक्कर में हो रही है।

विषाक्त के सेवन से एक मृत
किंदरई थाना क्षेत्र के ग्राम मानेगांव निवासी सुशील शर्मा (55) ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।