21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी की महिला टीम आज भिड़ेगी जबलपुर से

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आरंभ

2 min read
Google source verification
Seonis women team to fight against Jabalpur today

सिवनी. दो दिवसीय संभाग स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में गुरुवार को आरंभ हुआ। प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के विभिन जिलों की टीमों में जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट समेत सिवनी के टेबल टेनिस के महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
उच्च शिक्षा विभाग मप्र के खेल कैलेंडर के अनुसार संभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी के जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश दिवाकर, प्राचार्य डॉ सतीश कुमार चिले, डॉ अनिल कुमार दीक्षित व राहुल पांडे की उपस्थिति में हुआ।
पहले दिन के खेल में महिला वर्ग की ओर से सिवनी जिला महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में स्थान बनाया। शुक्रवार को जबलपुर के खिलाडिय़ों के साथ फाइनल खेला जाएगा। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में नरसिंहपुर फाइनल में स्थान बना चुकी है। इनका जबलपुर और छिंदवाड़ा के विजेता के साथ फाइनल मुकाबला होगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया द्वारा जबलपुर संभाग दल का महिला व पुरुष वर्ग का अलग-अलग चयन होगा। जो राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी ज्योत्सना शुक्ला व केसी बापू राउर ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में सिवनी जिले के विभिन्न महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारियों का सहयोग रहा। इसमें अर्चना पाठक, गुलाम क़ादिर खान, कमलेश टेम्भरे, अरविंद नामदेव के साथ निर्णायक के रूप में संदीप मिश्रा, मनीष परिहार, मनीष चौरसिया के साथ डॉ मानसिंह बघेल, डॉ सीमा मर्सकोले, सुधीर डहेरिया का सहयोग रहा।
नायडू की हार से अमरावती सेमीफाइनल में पहुंची

एकलव्य स्पोट्र्स एकेडमी के तत्वाधान में खेली जा रही अंतरराज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के १३वें दिन गुरुवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अमरावती क्रिकेट क्लब और नायडू एकेडमी भिलाई के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर अमरावती ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
अमरावती के लिए रॉबिन ने 34 रन, संदीप ने 32 रन, गौरव ने 91 रन, दिलकान्त ने 37 रन नाबाद बनाए और अपनी टीम का स्कोर 24.5 ओवर में 230 रन तक पहुंचाया। भिलाई को जीत के लिए 131 रनों के लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलाई टीम की शुरुआत अच्छी नही रही। आयुष और कार्तिक ने जल्दी ही अपने विकेट खो दिए लेकिन दूसरे छोर से दीपक ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत की उम्मीद दिलाई लेकिन अंतत: दीपक ने भी अपना संयम खोया और 64 रन के निजी स्कोर पर अपना कैच थमा बैठे। भिलाई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाज़ी नही कर सका और पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। इस तरह अमरावती क्रिकेट क्लब ने नायडू एकेडमी भिलाई को 69 रन से हराया और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अमरावती टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी गौरव को 60 बॉल में 91 रन और 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेने पर दिया गया। गौरव को पुरस्कार मैच के अतिथि बसन्त चौधरी, अरुण चौरसिया, हेमंत शेंडे ने प्रदान किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को अमरावती क्रिकेट क्लब और सिवनी बॉयज के मध्य सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।