सिवनी. कुरई घाटी के समीप एक चलती ट्रक में शनिवार रात्रि आग लग गई। चालक को जैसे ही इसका आभास हुआ वह कंडेक्टर के साथ ट्रक को ब्रेक लगाकर नीचे कूद गया। कुछ ही पलों में ट्रक धूं-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार नागपुर से सिवनी की तरफ ट्रक आ रहा था। जब वह कुरई घाटी के समीप पहुंचा तो अचानक ट्रक में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।