16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उड़ीसा से आकर कर रहे थे गांजा तस्करी, तीन गिरफ्तार, एक फरार

लखनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification

सिवनी. लखनवाड़ा पुलिस ने गांजा की तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से एक आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी चंद्रकिशोर सिरामे ने बताया कि ग्राम खैरीकलां के वैनगंगा पुल के पास दो बाइक पर गांजा बेचते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सरफराज खान पिता मोहम्मद अली (37) निवासी मोतीझरन जिला सम्भलपुर उड़ीसा, मोहम्मद नौशाद पिता मोहम्मद शकील (47) निवासी मोतीझरन थाना धनूपल्ली जिला सम्भलपुर उड़ीसा, पवन बरयानी पिता संतोष बरयानी(29) निवासी बरघाट नाका टैगोर वार्ड एवं फरार आरोपी का नाम पंकज बरयानी पिता संतोष बरयानी (31) निवासी बरघाट नाका टैगोर है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 440 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार 500 रुपए, दो मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक कोमल टोप्पो, हरिओम भारद्वाज, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश चौधरी, हितेश माटे, मिथिलेश पराडकर, दीपेश रघुवंशी, मनोज सूर्यवंशी, शिवदीप ठाकुर, अभिषेक डेहरिया, वीरेंद्र डोहले एवं अवीरेंद्र चंदेल शामिल रहे।