6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को वश में करने के लिए कर दिया बाघिन का शिकार, पंजे और दांत तांत्रिक को दिए

Tiger Hunt : तांत्रिक को खाल देने पहुंचे तो पकड़ाए, सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया।

2 min read
Google source verification
Tiger Hunt

Tiger Hunt :मध्य प्रदेश के सिवनी में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी को वश में करने के लिए पांच युवकों ने बाघिन का शिकार कर डाला। उसके पंजे काटे, दांत निकाला। इसके बाद तांत्रिक के कहने पर खाल का टुकड़ा काटते समय वन विभाग के हत्थे जा चढ़े। पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ वन क्षेत्र से पांच शिकारियों को बाघिन की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

वन अधिकारियों की पूछताछ में सावंगी गांव के झाम सिंह कुमरे, राज कुमार भलावी, छवि लाल मसराम, रत्नेश परते और मनीष उइके ने इस बात का खुलासा किया। जांच टीम अब तांत्रिक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी में बसपा नेता की घर में घुसकर सनसनीखेज हत्या, शहर में तनाव

अंग तस्करी से जोड़ पुलिस कर रही जांच

आरोपियों ने बताया कि, गांव में आए तांत्रिक ने पत्नी को वश में कर वैवाहिक जीवन पर नियंत्रण पाने का टोटका बताया। सभी अंधविश्वास में वन्यजीव का शिकार कर बैठे। सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। पुलिस अंग तस्करी से जोड़कर मामले की जांच कर रही है।

कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल

वन विभाग ने पांचों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दो दिन के पूछताछ के बाद विभाग को आरोपियों से कई अहम जानकारी हाथ लगी है। जिससे जांच आगे भी जारी रहेगी। इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। अभी तांत्रिक भी जांच के घेरे में है। विभाग उसकी भी तलाश कर रही है।


तीन दिन तक मृत बाघिन के पास जाते रहे

पहले दिन आरोपी बफर क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे, तभी उन्होंने बाघिन का शव देखा, लेकिन पास में एक अन्य बाघ को देख वे लौट आए। अगले दिन दो आरोपी मौके पर पहुंचे और बाघिन के पंजे और दांत धारदार हथियार से काट लिए। उन्होंने इसकी जानकारी तांत्रिक को दी, जिसने खाल को भी आवश्यक बताया। तीसरे दिन आरोपी दोबारा पहुंचे और खाल का टुकड़ा काटते समय पकड़ लिए गए।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

मामले को लेकर पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह का कहना है कि, पांचों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है। तांत्रिक की भी खोज चल रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी भी हो सकती है। जांच जारी है।