शहडोल संभाग वालों के लिए नजदीकी सेंटर
अगर आप शहडोल संभाग के रहने वाले हैं, और इस अहम परीक्षा के लिए अप्लाई कर रहे हैं, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इस परीक्षा के लिए कई सेंटर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर सेंटर दिया गया है। तो वहीं मध्यप्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, और उज्जैन सेंटर दिए गए हैं। शहडोल संभाग वालों के लिए जबलपुर, रीवा, रायपुर, बिलासपुर नजदीकी सेंटर हैं।