13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा : बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, कई घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

साप्ताहिक बाजार में घनी आबादी वाले क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी है, जिसकी चपेट में आकर 3 लोगों मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Lighting fall in market 3 died

बड़ा हादसा : बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, कई घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर शुरु हो गया है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है तो कई जगहों से बिजली गिरने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी बीच शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आकाशीय बिजली एक इलाके पर आफत बनकर टूट पड़ी है। बताया जा रहा है कि, यहां लगने वाले साप्ताहिक बाजार में घनी आबादी वाले क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी है, जिसकी चपेट में आकर 3 लोगों मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आपको बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना जिले के अंतर्गत आने वाले अमलाई थाना इलाके के बकहो में सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकहो क्षेत्र में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। हर हफ्ते की तरह आज भी बाजार में बड़ी संख्या में आसपास के लोग खरीदारी के लिए आए थे। दोपहर में तीखी धूप के बाद शाम होते होते यहां अचामक आसमान में घने बादल छा गए। इसी बीच जोरदार आवाज के साथ अचानक यहां आकाशीय बिजली गिर गई।

यह भी पढ़ें- लापरवाही पड़ी जान पर भारी, बाइक समेत नदी के तेज बहाव में बह गया युवक, देखें Live Video


हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत

बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि, बाजार में मौजूद लोग बुरी तरह सहम गए। एकाएक बाजार में आफरा-तफरी मच गई। लोग इधर से उधर भागने लगे। इसी बीच पता चला कि, बिजली की चपेट में आने से बाजार में खरीदारी के लिए आए दो कपड़ा व्यपारियों समेत एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतकों के नाम गोवर्धन उर्फ कोदू नवानि, कुंजीलाल जायसवाल और सुनील कुशवाहा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दो ट्रेनों के बीच आपस में भिड़ंत, बचाव कार्य शुरु, देखें हादसे का वीडियो


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए किए रवाना

वहीं, इस आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो-तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तत्काल ही उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। फिलहाल, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।