नगर के प्रमुख और सबसे व्यस्ततम सड़क नटराज मार्केट से जैन मंदिर और पुराना गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तथा पुराने गांधी चौक से पंचायती मंदिर की सकरी रोड़ के चौड़ीकरण करने को लेकर नगरपालिका की पुरानी परिषद द्वारा सड़कों के किनारे सड़क चौड़ीकरण कराने के लिए बकायदा बोर्ड लगाया गया, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी सड़क का चौड़ीकरण और अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिससे इन मार्गों पर हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, और हालात ऐसे बन जाते हैं कि सड़क पर जाम के कारण यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है, ऐसी स्थिति में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।