6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहरण के बाद मासूम से होटल में ऐसा काम, होटल संचालक गिरफ्तार

- होटल मालिक पर अपहरण का मामला दर्ज- नाबालिक से काम कराना पड़ा महंगा, रीवा होटल का मामला
2 min read
Google source verification


शहडोल। घर से अचानक गायब नाबालिक से होटल में रखकर काम कराना होटल संचालक को महंगा पड़ गया। जांच करते हुए देवलोंद पुलिस शहडोल तक पहुंच गई और रीवा होटल के मालिक के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने रीवा होटल संचालक अशोक उर्फ मुन्ना कुशवाहा के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। देवलोंद प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र से एक १३ वर्षीय बालक लापता हो गया था। परिजनों ने कई जगहों में पतासाजी की लेकिन सुराग नहीं मिला था। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने देवलोंद निवासी सुरेन्द्र द्विवेदी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र द्विवेदी नाबालिक को बहला फुसलाकर रायपुर ले गया था। इसके बाद काम कराने के लिए शहर के रीवा होटल में छोड़ दिया था। यहां होटल मालिक द्वारा नाबालिक से बिना पूछताछ के काम कराया जा रहा था। पुलिस ने सुरेन्द्र के अलावा रीवा होटल मालिक मुन्ना कुशवाहा के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पलक झपकते ही पार कर देता था बाइक
- दो बाइक के साथ आरोपी पकड़ाया, मिल सकते हैं और सुराग
शहडोल। पलक झपकते ही मास्टर चाबी से बाइक पार करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा है। आरोपी घर और दुकानों के सामने खड़ी बाइकों को रैकी के बाद पार कर देता था। कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बाणगंगा निवासी बंटू उर्फ राकेश सोनी बिना नंबर की बाइक को बेचने के फिराक में है और बाइक संभवत चोरी की है। सूचना मिलते ही पुलिस इंद्रा चौक पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी बंटू भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बाइक चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गोहपारू के खन्नौधी बाजार से बाइक चोरी की थी और बेचने के फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने एक और बाइक चोरी स्वीकार की। बताया गया कि गोहपारू बाजार से भी आरोपी एक बाइक चोरी किया था। जिसे घर की बाड़ी में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे कई बाइक चोरियों में पुलिस के हाथ सुराग लग सकते हैं।