
कंकाली माता के दरबार में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह
शहडोल- भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शहडोल संभाग के दौरे पर थे, जहां उन्होंने मंगलवार को सुबह-सुबह अंतरा में विराजी माता कंकाली के दर पर पहुंचे, मां कंकाली की पूजा अर्चना की, माता का आशीर्वाद लिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पहली बार शहडोल संभाग के दौरे पर थे।
सुबह-सुबह माता कंकाली के दर्शन करने के बाद वापस शहडोल पहुंचकर भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय लल्लू सिंह के घर पहुंंचकर उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की, और इसके बाद आरएसएस के प्रांत
कार्यवाहक डा. भरतशरण सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की। प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी और जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह के आवास भी गए जहां उनका स्वागत किया गया। गौरतलब है कि राकेश सिंह पहली बार प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद दो दिनों के लिए संभागीय दौरे पर पहुंचे थे।
इससे पहले सोमवार की रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह ने भाजपा के संभागीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ बूथ लेवल पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक जुट होकर अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम चौथी बार प्रदेश और लगातार दूसरी बार देश में मोदी की सरकार बनाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहडोल संभाग के दौरे पर पहुंचे राकेश सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया। जहां-जहां प्रदेश अध्यक्ष जा रहे थे वहां भाजपा
कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे, शहडोल आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ भारी संख्या में संभाग भर के कार्यकर्ताओं ने मिलकर रैली निकाली। रैली में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
Published on:
09 May 2018 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
