6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में यहां के व्यापारियों के जीएसटी नंबर कैंसल, कहीं आपका भी नंबर तो निरस्त नहीं हो गया

जानिए इसके पीछे की असली वजह...

2 min read
Google source verification
GST number cancellation of traders in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में यहां के व्यापारियों के जीएसटी नंबर कैंसल, कहीं आपका भी नंबर तो निरस्त नहीं हो गया

शहडोल- मध्यप्रदेश के शहडोल, उमरिया जिले में जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां जीएसटी विभाग ने क्षेत्र के 100 व्यापारियों के जीएसटी पंजीयन ही निरस्त कर दिए हैं। इन व्यापारियों ने जुलाई-अगस्त से रिटर्न फाइल नहीं किया था। जिसके चलते जीएसटी विभाग ने ये एक्शन लिया है। जिसके बाद से ही व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

दरअसल शहडोल-उमरिया जिले के रजिस्टर्ड व्यापारियों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन व्यापारी इसके बाद भी नहीं माने, जिसके बाद विभाग द्वारा नंबर निरस्त करने का कदम उठाया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जीएसटी लागू होने के बाद जुलाई-अगस्त से रिटर्न फाइल नहीं किया जा रहा था। कुछ व्यापारियों ने बीच-बीच में रिटर्न फाइल किया, फिर बंद कर दिया था। हालांकि विभाग ने पहले ऐसे व्यापारियों को चिंहित किया, और उन्हें नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई थी कि वह १५ दिनों के अंदर रिटर्न फाइल कर दें, अन्यथा विभाग कार्रवाई करेगा। लेकिन व्यापारियों ने रिटर्न फाइल नहीं किया, जिसके बाद जीएसटी विभाग ने ये एक्शन लिया।

नोटिस के बाद भी जब व्यापारियों ने रिटर्न दाखिल नहीं किया तो विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई कर दी गई है। पंजीयन निरस्त होने वाले व्यापारियों में ठेकेदार, कंस्ट्रक्शन कंपनी और दुकानदार शामिल हैं। जीएसटी विभाग में शहडोल, उमरिया जिलों के कुल 3500 व्यापारी रजिस्टर्ड हैं। इसके पहले भी विभाग द्वारा एक साथ 1500 से अधिक व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए थे। जिसमें से कुछ व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रीस्टोर किए जा चुके हैं।

रजिस्ट्रेशन कैंसल किए गए हैं
शहडोल जीएसटी सहायक आयुक्त प्रकाश सिंह बघेल के मुताबिक रिटर्न फाइल न करने पर क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए गए हैं। इसके पहले उन्हें नोटिस दिया गया था।