29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्टफोन चलाना नहीं जानते यहां के बीएलओ

एसडीएम ने दिया नोटिस, लापरवाही उजागर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 19 Feb 2018, 5:39 PM IST

शहडोल. मतदाता सूची में सुधार के लिए सहूलियत करते हुए भले ही एप के माध्यम से फीडिंग का विकल्प कर दिया हो लेकिन बीएलओ के लिए मुसीबत बन रहा है। दरअसल 70 फीसदी से ज्यादा बीएलओ को स्मार्टफोन चलाना ही नहीं आता है। इस बात का खुलासा मतदाता सूची में सुधार के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान में हुआ है। लापरवाही मिलने पर सोहागपुर एसडीएम ने 82 बीएलओ को नोटिस दिया है। इतना ही नहीं सुधार के निर्देश देते हुए अल्टीमेटम भी दिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार मतदाता सूची सुधार और डोर टू डोर में लगातार लापरवाही मिल रही थी। जिसके बाद समीक्षा की गई। समीक्षा में कई बीएलओ ने बताया कि उन्हे स्मार्टफोन चलाना ही नहीं आता है। जिसकी वजह से एप के माध्यम से वह जानकारी को फीड ही नहीं कर पा रहे हैं।
एसडीएम ने जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ८२ बीएलओ को नोटिस दिया है। लापरवाही पर एसडीएम ने जबाव मांगा है कि इतने गंभीर काम होने के बाद भी मतदाता सूची मामले में क्यों लापरवाही बरती गई है। इसमें सात दिनों का अल्टीमेटम देते हुए एसडीएम ने इस मामले में जबाव मांगा है।

बीएलओ को सिखा रहे एप फीडिंग और स्मार्टफोन
अधिकांश बीएलओ ने स्मार्टफोन न चला पाने की बात करते हुए दायित्वों से पल्ला झाडऩे का प्रयास किया। हालांकि एसडीएम ने स्मार्टफोन न चला पाने और एप में फीडिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर बीएलओ की क्लास लगा दी है। ट्रेनर्स द्वारा अब बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है कि किस तरह से वे मतदाता सूची में होने वाले संसोधन को एप में फीड करें।

इनका कहना है
सोहागपुर एसडीएम लोकेश कुमार जांगीड़ के मुताबिक जयसिंहनगर विधानसभा में मतदाता सूची में सुधार और संसोधन का अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची की दिक्कतों को लेकर सुधार के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर 82 बीएलओ को नोटिस दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन न चला पाना और एप में फीड करने की समस्या आ रही थी। जिसके बाद हम दोबारा प्रशिक्षण दे रहे हैं।