12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आधी घरवाली’ के साथ जीजा जी ने चलाया चक्कर, प्रेग्नेंट होते ही हुआ रफूचक्कर

बीवी को छोड़ उसकी छोटी बहन पर आया दिल तो कई दिनों तक बनाए संबंध...

2 min read
Google source verification
shahdol.jpg

शहडोल में जीजा-साली के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी बीवी की बहन को ही अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब बीवी की बहन गर्भवती हो गई और शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी जीजा बीवी व उसकी बहन दोनों को ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्यार के जाल में फंसाकर किया प्रेग्नेंट
मामला शहडोल जिले के केशवाही चौकी इलाके का है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी का नाम पप्पू सिंह है जो कि उसका रिश्ते में दूर का जीजा लगता है। पप्पू सिंह ने पहले तो उसे अपनी बातों के जरिए प्यार के जाल में फंसाया और फिर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे शादी के झूठे सपने भी दिखाए। शारीरिक संबंध बनाने के कारण जब वो गर्भवती हो गई और उसने पप्पू सिंह पर शादी के लिए दबाव बनाया तो पप्पू सिंह भाग गया।

यह भी पढ़ें- कड़कड़ाती ठंड में बॉयफ्रेंड ने ढाए सितम, रातभर कुएं में लकड़ी के सहारे लटकी रही प्रेमिका

पहले बेंगलुरू भागा फिर कटनी से हुआ गिरफ्तार
बीवी की बहन को प्रेग्नेंट करने के बाद आरोपी जीजा बेंगलुरू भाग गया था। जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकला लेकिन पुलिस ने कुछ दिनों बाद ही उसे कटनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रेग्नेंट युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें- आखिरी सांस लेने से पहले पत्नी ने खोला पति का राज, जानें पूरा मामला