24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान ! शहर में है स्वाइन फ्लू, एक और मरीज की मौत

डॉक्टर्स करते रहे जांच का इंतजार उधर स्वाइन फ्लू से मरीज की मौत
2 min read
Google source verification
careful Swine flu in city another patients death

careful Swine flu in city another patients death

शहडोल- तीन मौत के बाद अब जबलपुर में एक और स्वाइन फ्लू पीडि़त ने दम तोड़ दिया है। स्वाइन फ्लु पीडि़त की डॉक्टर जांच पर जांच कराते रहे और रिपोर्ट का इंतजार करते रहे, उधर जबलपुर मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुढ़ार निवासी बीजों की बिक्री का काम करने वाले एक युवक को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। पीडि़त जांच के लिए शहडोल स्थित डॉ सत्पूर्णानंद के क्लीनिक पहुंचा। जहां से डॉक्टर ने एक निजी अस्पताल के लिए भेज दिया। यहां पर स्वाइन फ्लू का लक्षण मिलने पर इलाज से मना करते हुए जिला अस्पताल जाने की बात कही।

पीडि़त युवक का परिवार जिला अस्पताल गए तो सामान्य इलाज करते हुए जबलपुर जाने की बात कही। पीडि़त का परिवार निजी एंबुलेंस के माध्यम से जबलपुर पहुंचा। जहां पर मेडिकल कॉलेज में पीडि़त का इलाज शुरू किया गया। यहां डॉक्टर स्वाइन फ्लु के लक्षणों की बात करते हुए इलाज कर रहे थे, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई थी। दो दिन के बाद सोमवार की शाम को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने की जांच रिपोर्ट आई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया। इसके बाद पीडि़त की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी और मंगलवार की सुबह युवक ने उपचार के दौरान ही जबलपुर में दम तोड़ दिया।

शहडोल में लगातार स्वाइन फ्लू से मौत
शहडोल में स्वाइन फ्लु की चपेट में आने से लगातार मौत हो रही है। अब तक जिले में चार स्वाइन फ्लु पीडि़तों की मौत हो चुकी है। इसमें एक महिला भी शामिल है। उधर लगातार हो रही स्वाइन फ्लू से मौत को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी रोकथाम की दिशा में कोई प्रभावी पहल नहीं कर रहा है।

इस पूरे मामले में सीएमएचओ डॉक्टर राजेश पांडेण्य का कहना है कि, मेरे संज्ञान में नहीं आया है। हां लक्षण मिलने पर रेफर किया गया था। इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।