
शहडोल- शुक्रवार को 69वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी है। चारो ओर देशभक्ति का माहौल दिखने लगा है।
इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले की बेटी श्रेया सिंह ने शहडोल का नाम रोशन कर दिया है। 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में जिले का गौरव बढ़ाया है। श्रेया राजधानी दिल्ली के राजपथ में होने वाले ६९वें
गणतंत्र दिवस के मुख्य परेड में शामिल होंगी। जो जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है। श्रेया सिंह के पिता अजय सिंह ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के संचालक हैं तो वहीं उनकी मां रेखा सिंह प्राचार्य हैं।
यहां भी होंगी सम्मानित
69वें गणतंत्र दिवस के मुख्य परेड में शामिल होने वाली श्रेया 28 जनवरी को प्रधानंत्री नरेंन्द्र मोदी के निवास स्थान पर उनसे मुलाकात कर सम्मानित होंगी। इसके बाद 2 फरवरी को जयपुर के राजभवन में राजस्थान के राज्पाल कल्याण सिंह के सम्मुख अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। और फिर वहां भी उन्हेंं सम्मानित किया गया जाएगा। इसके बाद समर वेकेशन में स्विटडरलैंड भ्रमण पर जाएंगी। जिले की बेटी को जो ये सम्मान मिल रहा है। वो बड़े गौरव की बात है। इतनी कम उम्र में ही श्रेया बड़ा कमाल कर रही हैं। और जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
श्रेया के बारे में..
69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ में होने वाले परेड में शामिल होने वाली श्रेया की उम्र अभी बहुत अधिक नहीं है। वो कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। और बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राजस्थान की छात्रा हैं। उनकी इस बड़ी एचीवमेंट पर उनके माता पिता, भाई-बहन परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ उनके सभी मित्रों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Published on:
25 Jan 2018 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
