घटना की रिपोर्ट रात्रि में ही बुढ़ार थाने मे की गई है। पुलिस ने डॉ. मोहन्ती की रिपोर्ट के बाद उनका डाक्टरी परीक्षण कराया और हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 147, 149, 452, 294, 323, 506, 427, 3/4 चिकित्सक से संबंधित सुरक्षा अधिनियम 2008 के तहत प्रकरण दर्ज कर 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।जिस समय भारत मेडिकल स्टोर्स में डॉ. मोहन्ती पर दर्जनों गुण्डा युवकों द्वारा हमला किया जा रहा था तभी किसी ने मोबाइल से बुढ़ार पुलिस को मोबाइल से सूचना दे दी। थाना प्रभारी प्रफुल्ल राय, धनपुरी टीआई सतीश द्विवेदी पुलिस बल को लेकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए जिससे हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। वहीं आज शाम पुलिस ने तीनो आरोपियो जिनमें देवेन्द्र ताम्रकार, नमन ताम्रकार, आनंद ताम्रकार को न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई और तीनो आरोपियो को जेल भेज दिया गया।