29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिछले 16 घंटे से लगातार बारिश, नर्मदा उफान पर, पुल डूबा, मकान धराशाई

लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में आफत, कई प्रमुख मार्ग बंद, सैकड़ों गांवों का संपर्क कटा, देखें वीडियो

3 min read
Google source verification
narmada

पिछले 16 घंटे से लगातार बारिश, नर्मदा उफान पर, पुल डूबा

मंडला. अच्छी बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे ग्रामीणों के लिए बारिश आफत लेकर आई। पिछले 16 घंटे से मंडला और डिंडोरी जिले के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खेतों में पानी भरने से किसानों की हालत खराब है, इसके अलावा कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं और बंद हैं। दोनों जिलों के सैकड़ों गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट हो गया है।


नर्मदा उफान पर, डूब गया पुल
रविवार की रात लगभग 10 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार की दोपहर 200 बजे तक लगातार जारी थी। जानकार इसे आगे भी जारी रहने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं जिले के आसपास के सभी विकासखंडों एवं डिंडोरी जिले के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने के कारण नर्मदा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
इस सीजन की यह पहली बारिश है जिसके कारण नर्मदा का जल स्तर मैं शहर को उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर से जोडऩे वाला छोटा पुल डूब चुका है। इस वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। नर्मदा के तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण शहरवासी नर्मदा की पूजा अर्चना करने धीरे-धीरे घाटों पर आ हो रहे हैं।

बारिश से मकान धराशाई

लगातार बारिश के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है इसी कड़ी में आज महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले सल्लू नंदा पिता पुन्नू नंदा का पूरा मकान बारिश के चलते धराशाई हो गया। उसने रोते-रोते अपना दुखड़ा सुनाया। मकान के साथ साथ उसके रोजी रोटी का संसाधन ठीलिया भी टूट गई। उसका कहना है की प्रशासन उसकी मदद करे।

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात हुए बदतर
लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में आफत टूट पड़ी है। नैनपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में हालात बहुत खराब हैं। रविवार को नैनपुर और उसके आसपास लगे इलाकों में देहात में 3 घटनाएं हुईं। जमुना यादव नाम का चालक निवारी नदी में गाड़ी समेत गिर गया गनीमत थी की नाला में ज़्यादा पानी नहीं था हालांकि सोमवार को वही नाला उफान पर है। आज के हालात में उसकी जान बचा पाना मुश्किल होता। दूसरे घटना कटारे मोहगांव के पास हुईं जहा एक ट्रक पलट गया जिसमें कोई हताहत नही हुआ,तीसरी घटना अब से कुछ देर पहले हुई जहा पिंडरई रोड पर अडीया गांव में ट्रक नाला में फिसल के जा समाया, जिस में कोई को चोट नही आईं, बरसात नगर में आफत बन के टूट रही है आस पास के नदी नाला पूर में है निवारी, थावर नदी उफान में है कुछ देर पानी लगातार बरसा तो सिवनी, पिंडरई, मार्ग बंद हो जायेगा।


टल गई बड़ी घटना
वार्ड नं 6 मण्डला सिंगल नैनपुर में सोमवार को एक बड़ी घटना टल गई जब बच्चे स्कूल पटरी मार्ग से जा रहे और ट्रेन आ गई यहां सड़क चलने लायक नहीं रही रहवासी इसी रास्ते पटरी से स्कूल आते जाते हैं मजबूरी में आज कुछ बच्चों के साथ अभिवावक थे जिनकी सतर्कता से घटना टल गई। नागरिक मंच ने दिये मांग पत्र में एस डी एम सर नैनपुर ने वार्ड का दौरा की बात कही थी प्रशानिक अमले के साथ जो आज वार्ड का दौरा कर सकती है, नागरिक मंच ने प्रशासन से इस वार्ड में व्यवस्था बनाने की मांग की है।


सतर्क हुआ प्रशासन
लगातार बारिश की वजह से प्रशासन सतर्क हो गया है। पूरे जिले से बारिश के हालात की रिपोर्ट ली जा रही है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन दल को सतर्क कर दिया गया है। कई जगहों पर इतनी तैनाती भी कर दी गई थी। पिछले दिनों कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन दल की मीटिंग लेकर सभी को चेतावनी दी थी कि अधिक बारिश और बाढ़ से निपटने की स्थिति कभी भी आ सकती है।