28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनलाइन चला रहे नि:शुल्क साइंस क्लास, उपलब्ध करा रहे स्टडी मटेरियल, 900 विद्यार्थी हो रहे लाभान्वित

प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर हो चुका है शिक्षक का सम्मान

2 min read
Google source verification
ऑनलाइन चला रहे नि:शुल्क साइंस क्लास, उपलब्ध करा रहे स्टडी मटेरियल, 900 विद्यार्थी हो रहे लाभान्वित

ऑनलाइन चला रहे नि:शुल्क साइंस क्लास, उपलब्ध करा रहे स्टडी मटेरियल, 900 विद्यार्थी हो रहे लाभान्वित

शहडोल. कई ऐसे शिक्षक हमारे समाज में है जो दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं। उन्हें देख कर उनके कार्यों को देखकर अन्य लोग प्रभावित होते हैं एवं अनुकरण करते हैं। शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाइन शहडोल में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार मिश्रा आदिवासी बाहुल्य संभाग शहडोल का नाम प्रदेश के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर भी रोशन कर रहे हैं। आईसीटी शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण उन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। शिक्षक संतोंष मिश्रा ऑनलाइन प्लेटॉर्म पर नि:शुल्क ऑनलाइन साइंस क्लास चला रहे हैं, जिसमें विभिन्न जिलों के लगभग नौ सौ छात्र नियमित रूप से अध्यापन कर रहे हैं। इन छात्रों को प्रतिदिन पीडीएफ एवं विडियो के रूप में स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है। गूगल फॉर्म के माध्यम से पढाए गए विषय वस्तु का मूल्यांकन किया जाता है एवं लाइव क्लास के माध्यम से प्रति सप्ताह उनके डाउट क्लियर किए जाते हैं। उनके द्वारा विज्ञान विषय से सम्बंधित 350 से अधिक वीडियो बनाकर अपलोड किए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में उनके वीडियो को देखा जाता है। विज्ञान विषय के बनाए गए वीडियो का प्रसारण लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश के छात्रों के लिए किया जा चुका है। उन्हें वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विज्ञान के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग भारत सरकार के द्वारा उन्हें सर्वोच्च प्लैटिनम केटेगरी अवार्ड से नई दिल्ली में लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। वह विद्यार्थी विज्ञान मंथन के स्टेट को ऑर्डिनेटर के रूप में विज्ञान के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दे रहे हैं। विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग भारत सरकार के कार्यक्रम नेशनल चिल्ड्रेन्स साइंस कांग्रेस के जिला समन्वयक के रूप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला स्तर पर उनके द्वारा किया जाता है।