2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां लगने वाला है मेगा विधिक साक्षरता शिविर

न्यायाधीशगण एवं कलेक्टर ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

2 min read
Google source verification
Here's going to Mega Legal Literacy Camp

Here's going to Mega Legal Literacy Camp

शहडोल. शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढ़ार के मैदान में शनिवार 24 फरवरी को मेगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें आसपास के सभी ग्रामों से शासन के विभिन्न विभागों के संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को शिविर के दौरान पात्रता के अनुसार लाभ प्रदान किया जायेगा।
शिविर आयोजन की तैयारियों के लिए कलेक्टर नरेश पाल की अध्यक्षता में बुढ़ार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला न्यायालय शहडोल से अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर प्रजापति, जिला विधिक सहायता अधिकारी बीडी दीक्षित जिला प्रशासन की ओर से सीईओ जिला पंचायत कृष्ण चैतन्य, सीएमएचओ राजेश पाण्डेय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए।

............................

लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक में कई निर्णय
शहडोल. शहडोल कलेक्टर नरेश पाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय लघु उद्योग संवद्र्धन बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग राधिका खुसरों सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लघु उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना संचालित की जा रही है। जिसमें 10 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये तक का ऋण सरकार युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिये मुहैया करा रही है। कलेक्टर ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन उद्योग स्थापित करने वाले युवाओं को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करायेगा। बैठक में लघु उद्योग संवद्र्धन बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर को सुझाव दिया कि शहडोल जिले के औद्यौगिक क्षेत्र नरसरहा में अतिक्रमण किया जा रहा है ।इस अतिक्रमण को तत्काल रोका जाये। साथ ही नरसरहा क्षेत्र को औद्यौगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाये। जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिसमें हितग्राहियों को चिन्हित करने एवं उपेक्षित हितग्राहियों की पहचान के साथ उनको लाभ प्रदान किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। मेगा शिविर के आयोजन के संबंध में हर आयाम पर चर्चा की गई तथा कलेक्टर द्वारा उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तत्संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। बैठक के पूर्व कलेक्टर, उपस्थित न्यायाधीशगण एवं अन्य अधिकारियों द्वारा शासकीय नेहरू महाविद्यालय के प्रांगण का निरीक्षण किया गया।
सामान्य जन शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ उठा सके। इसके लिए आयोजित होने वाले मेगा विधिक साक्षरता शिविर का पैरालीगल वालेंटियर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।