19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां मौसम ने फिर बदली है करवट, दिनभर झाए रहे बादल, बारिश होने की संभावना

जानिए बिन मौसम बरसात का क्या होगा असर...

2 min read
Google source verification
Here the weather has changed again,cloudy day, the probability of rain

शहडोल- संभाग में सुबह से ही मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए हैं। अभी भी मौसम के वही हालात हैं। मौसम में बादल छाए रहने की वजह से वातावरण में ठंडक बनी हुई है। दिनभर आकाश में छाए बादल, सूर्य देव के साथ आंख मिचौली करते नजर आए। शाम होते ही एक बार फिर से आकाश में बादल नजर आने लगे हैं। बादलों को देखकर यही लग रहा है कि बारिश होकर ही रहेगी। मौसम में ठंडक बनी हुई है। ठंडी हवाएं चल रही हैं।

सुबह बन गया था बारिश का माहौल
सुबह आकाश में बादल इतने घने छाए हुए थे कि ऐसा लग रहा था मानो बारिश होकर रहेगी। शाम को भी कुछ वैसा ही माहौल बनता दिख रहा है। एक तरह से देखा जाए तो मौसम ने फिर से करवट ले ली है। शहडोल में सुबह-सुबह बारिश की कुछ बूंदें भी गिरी हैं। हलांकि तेज बारिश नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह का मौसम दिख रहा है उसे देखते बारिश की संभावना नजर आ रही है।

अनुपपुर का मौसम
शहडोल की ही तरह अनुपपुर में भी मौसम के कुछ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। और अभी भी कुछ वैसा ही हाल है। मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां भी बारिश हो सकती है।

बेमौसम बारिश का असर
बेमौसम बारिश की वजह से किसी को फायदा नहीं होने वाला है। वरिष्ठ वैज्ञानिक मृगेंन्द्र सिंह के मुताबिक बेमौसम बारिश का फायदा कुछ भी नहीं होता है। इससे नुकसान ही होता है। बादल छाए रहने से फसलों में कीड़े मकोड़े लगने का डर जरूर रहता है। लेकिन फसल अभी पकने की कगार पर हैं इसलिए फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लेकिन अगर बारिश होती है या फिर ओले गिरते हैं तो फिर फसलों को नुकसान होगा।