11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के 194 मजरे टोलों में छूटे बैगा परिवारों के घर भी होंगे बिजली से रोशन, युद्ध स्तर पर जुटा विभाग

15.5 करोड़ की राशि होगी खर्च, नि:शुल्क होंगे विद्युत कनेक्शन

2 min read
Google source verification
जिले के 194 मजरे टोलों में छूटे बैगा परिवारों के घर भी होंगे बिजली से रोशन, युद्ध स्तर पर जुटा विभाग

जिले के 194 मजरे टोलों में छूटे बैगा परिवारों के घर भी होंगे बिजली से रोशन, युद्ध स्तर पर जुटा विभाग

शहडोल. अब बैगा परिवार के छूटे हुए घर भी बिजली से रोशन होंगे, इसके लिए विद्युत विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। जल्द ही बैगा जनजातियों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए हर दिन मुख्यालय स्तर से समीक्षा की जा रही है। जिले के 194 मजरे टोलों में 1745 बैगा परिवारों को विद्युत विभाग ने चिन्हित किया है। जिनके घरों तक अभी भी विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंचा है। इसमें अधिकांश घर ऐसे हैं जो बस्ती के दूर दराज क्षेत्र में होने के कारण विद्युत विहीन हंै। जिनके घरों तक 15.5 करोड़ रुपए खर्च कर अब नि:शुल्क बिजली कनेक्शन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। बैगा परिवारों तक बिजली पहुंचाने के लिए ठेका कंपनी को कार्य नहीं दिया जागएा, बल्की विद्युत विभाग खुद इस पर कार्य करेगी।
नि:शुल्क होंगे सभी कार्य
विभाग ने जानकारी में बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बैगा परिवार के घरों तक विद्युतिकरण किया जाना है। इसके लिए पोल गाडकऱ लाइन खींचने से लेकर घर में कनेक्शन करने तक का कार्य पूर्ण किया जाना है। जो पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। शासन ने बैगा जनजातियों को प्राथमिकता में लेकर जनमन योजना चला रही है। इसमें बैगा परिवार को शासन के सभी योजनाओं से लभान्वित करना है। इसी के तहत विद्युतीकरण भी किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
निपनिया, बरुका में कनेक्शन की मांग
मुख्यालय से सटे ग्राम निपनिया व बरुका में बैगा परिवारों के घरों तक विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंचा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को लिखित आवेदन देकर विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है। निपनिया व बरुका के बैगा परिवारों ने बताया कि यहां लगभग 7 बैगा परिवार हंै जिनके कुल 30 सदस्य निवासरत हैं। पिछले कई वर्षों से अंधकार में जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है। जिसमें सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युतीकरण कराया जाएगा।
फॉरेस्ट भूमि का अडंग़ा
विद्युत विभाग ने जानकारी में बताया कि विद्युत कनेक्शन के लिए 194 मजरे टोलों को चिन्हित किया गया है। जिसमें 1754 बैगा परिवार लभान्वित होंगे। इसमें 19 मजरे टोले ऐसे हैं, जहां फारेस्ट भूमि की समस्या आ रही है। इसके लिए विभाग ने एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। फॉरेस्ट की तरफ से जल्द ही एनओसी जारी होने के बाद इन ग्रामों में विद्युतीकारण का कार्य शुरू हो जाएगा।
इनका कहना
बैगा परिवारों के घर विद्युतीकरण किया जाना है, जिसका कार्य शुरू हो गया है। जिले में 1754 बैगा परिवारों को चिन्हित किया गया।
दिनेश कुमार तिवारी, कार्यपालन अभियंता