शहडोल- शहडोल से नागपुर सीधी ट्रेन की मांग को लेकर शहर के हर वर्ग के लोग एक स्वर में बोल रहे हैं कि नागपुर के लिए सीधी ट्रेन मिले तो मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगी। व्यापारी, राजनैतिक, मरीज-डॉक्टर, आम लोग सहित अधिकारी-कर्मचारी भी शहडोल संभाग से सीधे नागपुर ट्रेन को जरूरी बता रहे हैं। इसके पूर्व नागपुर ट्रेन को लेकर अनेको आंदोलन और प्रदर्शन हो चुके हैं। हर कोई एक स्वर में कह रहा है की नागपुर के लिए एक सीधी ट्रेन होनी चाहिए।