1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अधिकारी की वापसी के लिए जारी है जन आंदोलन

मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 6 Apr 2018, 1:25 PM IST

Jan andolan is going on for the return of this officer

शहडोल- एसडीएम सोहागपुर लोकेश जांगीड़ के स्थानांतरण को निरस्त करने की आवाज दिन ब दिन बुलंद होती जा रही है। नगर के आम नागरिक व युवाओं द्वारा उठाई गई यह मांग अब जन आन्दोलन का रूप लेती जा रही है। बुधवार की शाम को जहां युवाओं व आम नागरिकों ने सड़क पर उतर कर कैंडल मार्च किया वहीं गुरुवार को जयस्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर द्वारा आम जन के हितों के कार्यों को प्राथमिकता के साथ तवज्जो दिया जा रहा था। उन्होंने जो भी कार्य किया है वह आम जनमानस को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया है।

उनके इस कार्य से कुछ प्रभाव शाली लोग प्रभावित हो रहे थे। ज्ञापन में आम नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नगर के कुछ प्रभाव शाली व्यक्तियों के दबाव में आकर आमजन की भावनाओं को नजर अंदाज करते हुए लोकप्रिय व न्यायप्रिय अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। जिसे नगर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि आमजन के लिए काम करने वाले अधिकारी का तबादला निरस्त किया जाए।

गौरतलब है कि एसडीएम लोकेश जांगीड़ का अभी हाल ही में ट्रांसफर हो गया है, जिसके बाद से लोग उनके ट्रांसफर के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, कोई आंदोलन कर रहा है, तो कोई रैली निकालकर ज्ञापन दे रहा है, तो कोई कैंडल मार्च निकाल रहा है। एसडीएम लोकेश जांगीड़ का ट्रांसफर रोकने के जिले की जनता से जो भी बन रहा है वो कर रही है।

लोगों का कहना है कि एसडीम लोकेश जांगीड़ के काम करने का तरीका शानदार है, वो निष्पक्ष और आमजन के हित में काम कर रहे हैं, अपने काम करने के तरीके की वजह से ही आज वो जिले के आमजन के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। जिले के विकास के लिए उनके जैसे अधिकारी की यहां दरकार है। ऐसे में उनका बिना किसी वजह ट्रांसफर कर देना सही नहीं है।