7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरोसीन छिड़कर आग लगाई, मच्छर और कीड़ों को मारने के लिए, लेकिन जब आग भड़की…

....तो मच गया हाहाकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 22 Feb 2018, 1:04 PM IST

Kerosene sprang to fire, to kill mosquitoes and insects, but when...

केरोसीन छिड़कर आग लगाई, मच्छर और कीड़ों को मारने के लिए, लेकिन जब आग भड़की...
...तो मच गया हाहाकार

शहडोल- कभी-कभी लापरवाही बड़ी महंगी पड़ जाती है। इसीलिए हमेशा सावधान रहना चाहिए। बुधवार दोपहर को एक ऐसी ही घटना घटी, टीआई प्रफुल्ल राय के मुताबिक बुढ़ार कॉलेज निवासी अर्चना गौतम घर में कीड़ों और मच्छरों को मारने के लिए केरोसीन छिड़कर आग लगा रहीं थीं। तभी पूरे घर में आग भड़क गई, आग ने अचानक ही इतना भयंकर रूप ले लिया , कि देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई।

और महिला अर्चना उस आग की चपेट में आ गईं, आग की चपेट में आते ही महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया, चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे, पत्नी को आग के बीच फंसा देख मनोज ने पत्नी को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान पति मनोज भी आग में झुलस गए। पुलिस ने बताया कि दोनों को आग से घिरा देख बेटा मयंक अपने मां बाप को बचाने के प्रयास शुरू कर दिया। और वो भी आग की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत एंबुलेंस वहां पहुंची और तीनों को अचेत अवस्था में ही अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
----------------------------------------
कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
शहडोल - मध्यप्रदेश सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। मांग रखी की मप्र की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए। कहा गया कि मप्र में ४५३० प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधन शासन की तमाम योजनाओं को अमली जामा पहनाते हैं, लेकिन कर्मचारियों की आवश्यक मांगों पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे क र्मचारियों में असंतोष है।
--------------------------------------------
कम्युनिष्ट पार्टी का सम्मेलन संपन्न
शहडोल - भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का ग्राम पंचायत मैकी में त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें सदस्यता नवीनीकरण एवं भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी प्रतिनिधी चुने गए। जिसमें अध्यक्ष सचिव कामरेड नरेश बैगा को चुना गया। मो. हसन और समय लाल बैगा को सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष मंगलू बैगा को चुना गया। इसके अलावा 11 सदस्यी कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। भाकपा के प्रभारी सामित अली ने कहा कि भाजपा धन्नासेठों की पार्टी है और गरीब विरोधी कानून पास करने में आमदा है। मजदूरों और किसानों को संगठित होना पड़ेगा।