31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांग्रेस’ और ‘कमलनाथ’ पर जमकर बरसे CM शिवराज, आचार संहिता में ये क्या कह गए मामा…?

-आचार संहिता लगने के बाद शहडोल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान-अंतरा कंकाली मंदिर और जैतपुर भठिया मंदिर में की पूजा अर्चना, आमसभा को किया संबोधित - आचार संहिता में भठिया लोक बनाने की बात नहीं कह सकता, मुंह से निकला है तो मैया पूरा कराएंगी

3 min read
Google source verification
7.jpg

मध्यप्रदेश चुनाव 2023

शहडोल। आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद पहली बार शहडोल दौरे पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरा में आयोजित आमसभा में अपनी उपलब्धियां गिराने के साथ ही कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर बरसे। कांग्रेस के जमाने की सडक़ें ऐसी थी कि पता ही नहीं चलता था कि सडक़ में गड्ढे हैं कि गड्ढे में सडक़, गाड़ी के साथ हाथी पैर भी टूट जाते थे। सडक़, बिजली और पानी कुछ भी नहीं था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शहडोल को सुंदर बनाया। कांग्रेस और कमलनाथ तो रोते रहते थे कि पैसे नही हैं। जैतपुर में भठिया माता के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा को संबोधित किया। पढाई में कसर नहीं रहने दूंगा।

शिक्षा का स्तर ऊपर उठ जाए इसलिए सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं। प्राईवेट स्कूल से बेहतर बनाकर दे रहे हैं। विकास में कोई कसर नहीं छोंड़ेगे। भठिया आया हुं आचार संहिता लागू है तो लोक बनाने की बात नहीं कह सकता लेकिन मुंह से निकला है तो मइया इसे पूरा करवाएंगी। कांग्रेस के लोग कईतरह की झूठी बातें कह रहे हैं। झूठे और बेइमान लोग जनता को ठगने वाले हैं। पहले राहुल से 10 दिन में कर्जा माफ करने कहा था। बेइमान कांग्रेस के लोगों ने पोस्ट डाल दी कि मामा का श्राद्ध हो गया। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। इस अवसर पर सांसद हिमाद्री सिंह, मध्य प्रदेश महिला वित्त विकास निगम अध्यक्ष अमिता चपरा, अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता की सेवा कर पाऊं इसलिए मै मुख्यमंत्री हूं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अंतरा पहुंच कंकाली माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद अंतरा में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश की जनता मेरा परिवार है। मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हुं कि सत्ता के सिंहासन में बैठकर केवल आंनद उठाऊं जनता की सेवा कर पाऊं इसलिए मै मुख्यमंत्री हूं। जनता की सेवा मेरी मां की पूजा है। मैने बहन के चरण पखारे, जिससे जनता में संदेश जाए कि मां बहन बेटी के सम्मान के बिना दुनिया नहीं चल सकती।

बेटी बोझ नहीं रहेगी बेटी को वरदान बनाने का काम किया। कांग्रेस केवल बातें करती है, कह रहे हैं पढ़ाई का पैसा देंगे, पैसे किसने दिए, मामा ने साइकिल दी, कमलनाथ ने पैसे देने बंद कर दिए, कमलनाथ ने कम्प्यूटर देना बंद कर दिया। मामा ने स्कूटी दे दी। हवाई अड्डा भी बनाऊंगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विकास की जितनी चीजे हैं सब शहडोल की धरती पर भाजपा ने की है।

खूशबू की होगी पूरी व्यवस्था

माता पिता की मौत के बाद अपने बड़े माता पिता के पास रह रही खुशबू की पूरी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने परिवार की बेटी है मामा के रहते अनाथ कैसे रह सकती है। आचार संहिता है लेकिन कहने में संकोच नहीं है खुशबू की संपूर्ण व्यवस्था मामा करेगा।

सीएम की सभा में लहराया रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर

अंतरा में मुख्यमंत्री की सभा के दौरान खोल्हाड़ के ग्रामीण रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर खड़े हो गए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार नहीं है मै जाऊंगा तो मिलते हुए जाऊंगा। इधर भाजपा के कुछ कार्यकर्ता ग्रामीणों के पास पहुंच गए और उनसे बैनर पोस्टर छीनने लगे। कुछ देर के लिए गहमा-गहमी का माहौल निर्मित हो गया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। ग्रामीणों ने अपनी मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक न तो गांव के अंदर सडक़ बन पाई है और न ही मुख्यमार्ग से गांव को जोडऩे वाली सडक़। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।