20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp election 2023: कांग्रेस नेता ने फूंका बगावत का बिगुल, दे डाला इस्तीफा, अब आप से लड़ेंगे चुनाव

ब्यौहारी और बांधवगढ़ में भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, रामपाल को आप ने मैदान में उतारा....

2 min read
Google source verification
aap.jpg

मध्यप्रदेश चुनाव 2023

शहडोल। संभाग की बाकी दो सीट ब्यौहारी और बांधवगढ़ सीट के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने ब्यौहारी विधायक शरद कोल और बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है। भाजपा ने अब तक इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। जबकि 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए थे। कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम घोषित होने के ठीक एक दिन बाद भाजपा ने भी इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है।

इधर कांग्रेस से ब्यौहारी पूर्व विधायक रहे रामपाल सिंह ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को टिकट वितरण को लेकर विरोध जताते हुए रामपाल सिंह ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। इसके बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अब रामपाल सिंह को ब्यौहारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

ये प्रत्याशी आमने-सामने

ब्यौहारी से भाजपा प्रत्याशी शरद कोल हैं। कांग्रेस ने रामलखन सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इधर टिकट की दौड़ में आगे चल रहे कांग्रेस से पूर्व विधायक रामपाल सिंह ने आप में शामिल हो गए हैं। बांधवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण हैं। कांग्रेस ने यहां सावित्री सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

2018 में तीसरे स्थान पर थी कांग्रेस

शरद ब्यौहारी से 2018 में भी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस से प्रत्याशी रामपाल सिंह थे। 2018 में कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर थी। जबकि दूसरे स्थान पर गोगपा थी। 2013 में ब्यौहारी से भाजपा प्रत्याशी रामप्रसाद सिंह थे, जबकि कांग्रेस से रामपाल सिंह प्रत्याशी थे। 2013 में कांग्रेस प्रत्याशी रामपाल सिंह विजेता थे। जबकि भाजपा को 17342 वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

अध्यक्ष बोले- कौन नाराज है, पार्टी को फर्क नहीं पड़ता, हम सभी एकजुट हैं

जिला कांग्रेस कमेटी ने तीनों विधानसभा प्रत्याशियों के साथ शनिवार को एक बैठक आयोजित की। बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की उपस्थित में आयोजित हुई। कांग्रेस के वचन पत्र को पढकऱ सुनाया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा हम सभी कांग्रेसी एक साथ हैं। इस बार प्रदेश में सर्वाधिक सीट लाकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा जो कार्यकर्ता नाराज हंै उनसे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान जयसिंहनगर प्रत्याशी नरेन्द्र मरावी, जैतपुर प्रत्याशी उमा धुर्वे व ब्यौहारी प्रत्याशी रामलखन सिंह के साथ नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, अजय अवस्थी, अनुज मिश्रा, पीयूष शुक्ला, कुलदीप निगम के अलावा ब्योहारी, जयसिंहनगर व जैतपुर के कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।