1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : 2018 की तुलना में बढ़ गई मीना सिंह की चल संपत्ति, कर्जदार भी हुईं

शहडोल/उमरिया। अजजा मंत्री मीना सिंह ने उमरिया में मानपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन जमा किया है। वे 2023 से लगातार विधायक हैं और अजजा मंत्री रही हैं। नामांकन के साथ उन्होने आय व्यय के साथ संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। 2018 की तुलना में मीना सिंह की संपत्ति बढ़ी है।

less than 1 minute read
Google source verification
89.jpg

mp election 2023

चल संपत्ति में 35 लाख 338 की संपत्ति पिछले पांच साल में बढ़ी है। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 96 हजार 96 लाख 431 रुपए है। 2018 में उनके पास चल संपत्ति 1 करोड़ 34 लाख 66 रुपए थी। ये 2023 में बढकऱ 1 करोड़ 96 लाख 96 हजार 431 हो गई। इस दौरान मीना सिंह के वाहन भी बढ़े हैं। हालांकि 2018 में मीना सिंह पर कर्ज नहीं था लेकिन अब वे 32 लाख रुपए की कर्जदार भी हैं। ब्यौरा में उन्होने 32 लाख 48 हजार 835 रुपए का कर्ज भी बताया है।

उमरिया: मीना सिंह भाजपा
वर्ष 2023

-35 लाख 338 पांच साल में बढ़ी संपत्ति
-कुल आय स्वयं 2,9696431
-क्रिमिनल रेकॉर्ड कोई नहीं
-कैश इन हैंड 9 हजार रुपए
-कैश इन बैंक
-स्वयं: 213712
-एफडी व अन्य बचत: 16884022
-कुल संपत्ति

चल: स्वयं- 19696431
अचल: स्वयं- 10000000
वाहन: सफारी, फिगो फोर्ट, इनोवा
जेवर: स्वयं- सोना 850000 रुपए चांदी 35 हजार
कर्ज: 32 लाख 48835


वर्ष 2018

1. बैंक खातों में जमा, शेयर बीमा आदि-स्वयं 1 करोड़ 34 लाख 66 हजार
2.कुल अचल संपत्ति-स्वयं 9.490 हेक्टेयर भूमि
3.वाहन व वाहन ऋण- 19 लाख 5 हजार
4.आम्र्स का प्रकार और उनकी संख्या-निरंक
5. आभूषण- 7 लाख 80 हजार
6. प्रत्याशी की उम्र- 47 वर्ष
7. पेशा जैसे नौकरी, व्यवसाय एवं अन्य का विवरण- कृषि
08 .कर्जा- निरंक
11.प्रकरण-निरंक