
mp election date 2023
निष्पक्ष व निर्भीक होकर ऐसे प्रत्याशी का चयन करे जो शिक्षित और अच्छी सोच रखता हो। क्षेत्र व यहां निवास करने वाले लोगों की आवश्यकताओं को समझता हो और उनकी पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करने वाला हो। यह बातें बुधवार को पत्रिता जागो जनमत अभियान के तहत जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने कही। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मतदान का महत्व बताते हुए लोगों को मतदान के महापर्व में सहभागिता निभाने प्रेरित किया। इस अवसर पर चिकित्सकों व जिला चिकित्सालय के स्टॉफ ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले मतदान में स्वयं के साथ ही दूसरों को भी मतदान कराने ले जाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अधिकार का सही उपयोग करने प्रेरित करें।
सिविल सर्जन ने दिलाई शपथ
पत्रिका जागो जनमत अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित मतदान शपथ कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ जीएस परिहार ने चिकित्सकों के साथ ही स्टॉफ को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होने सभी को प्रेरित किया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। क्षेत्र, समाज व देश के विकास के लिए मतदान आवश्यक है। इस महापूर्व में बड़े उल्लास के साथ सभी को भाग लेना चाहिए। -डॉ. भूपेन्द्र सिंह सेंगर, चिकित्सक
समाज, क्षेत्र और देश हित के लिए मतदान करना है। हमारा एक-एक वोट महत्वपूर्ण है इसे हमेें समझना होगा। जब हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तभी अपने हक के लिए लड़ सकेंगे। -डॉ. अरविंद अंबेडकर, चिकित्सक
मतदान सब का अधिकार है, अपने क्षेत्र के विकास के लिए हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर योग्य, शिक्षित और सामाजिक जनप्रतिनधि का चयन कर सकते हैं। -मुमताज खान, कर्मचारी
स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। हम वोट कर क्षेत्र के विकास में सहभागी बन सकते हैं। स्वयं व दूसरों को भी प्रेरित कर मताधिकार का प्रयोग करना है। -आशीष कुमार दीवान, कर्मचारी
Published on:
09 Nov 2023 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
