
sadak
जयसिंहनगर. ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई सड़कों का उचित रख रखाव नहीं होने से सड़कें जर्जर हो रही हैं। जिसका खामियाजा सड़क पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों का भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया है कि सड़क निर्माण के दौरान किनारे पटरियों पर मिट्टी का भराव किया गया था। जो बरसात के पानी में बह गया और वहां गड्ढे निर्मित हो गए। जिसमें आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। ग्राम चंदेला निवासी राजेन्द्र जायसवाल का कहना है कि जर्जर सड़क पर वो कई बार दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचे है। राजेश जायसवाल ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद से संबंधित ठेकेदार आज तक सड़क की सुध लेने नहीं आया। मांग की गई है उक्त सड़कों में शीघ्र सुधार कराया जाए।
