
जिला अस्पताल परिसर की नाली में पड़ा था नवजात का शव, नोच रहे थे कुत्ते
शहडोल/ मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल परिसर की नाली में बुधवार को एक नवजात बच्चे का शव मिला है। बताया जा रहा है कि, जिस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों की नवजात पर नजर पड़ी, तब आवारा कुत्ते नवजात के शव को नोच रहे थे।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
शव को रखवाया गया सुरक्षित
मामला सामने आने के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल प्रबंधन को इस संबंध में सूचित किया, जिसके बाद नवजात के शव को सुरक्षित रखवाया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस संबंध में संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही, पुलिस के निर्देश पर सिविल सर्जन अस्पताल की प्रसूताओं की लिस्ट खंगाल रहे हैं। साथ ही, ये जांच भी की जा रही है कि, आखिर ये नवजात अस्पताल परिसर की नाली तक कैसे आया।
पहले भी जिला अस्पताल में गरमा चुका है नवजातों की मौत का मामला
नवजात के शव का पोस्टमार्टम कर इस बात की भी पुष्टी की जा रही है कि, आखिरकार उसकी मौत का कारण क्या था? जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के अनुसार, बीती रात जिला अस्पताल में 3 नवजात मृत जन्मे थे। जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। आपको बता दें कि, ये कोई पहला मामला नहीं है, जब कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल नवजात बच्चों की मौत का मामला सामने आया हो, इससे पहले भी अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का मामला गरमाया था।
Published on:
03 Mar 2021 02:03 pm

बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
