1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

हॉस्टल के पीछे कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा था नवजात का शव, पुलिस ने मामले की जांच शुरु की...

2 min read
Google source verification
गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

शहडोल. शहडोल में रविवार को गर्ल्स हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों की नजर नवजात के शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरु की। बताया गया है कि नवजात के शव को किसी ने कपड़े में लपेटकर कचरे के ढेर पर फेंका है जिसकी पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है। गर्ल्स हॉस्टल के पीछे नवजात का शव मिलने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

गर्ल्स हॉस्टल के पीछे मिला नवजात का शव
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला पूरा मामला शहडोल कोतवाली क्षेत्र के पांडव नगर का है। जहां के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल के पीछे नवजात का शव रविवार को बरामद हुआ। पास से गुजर रहे लोगों की नजर कचरे के ढेर में कपड़े में लिपटे नवजात के शव पर पड़ी तो वो हैरान रह गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कचरे के ढेर से नवजात के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पुलिस अब नवजात को फेंककर जाने वाली की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- शादी की पहली सालगिरह से एक दिन पहले युवक ने किया सुसाइड

शहर में शुरु हुईं चर्चाएं
इस घटना से हर कोई हैरान है कि कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है। लोग ये कयास लगा रहे कि किसी बिन ब्याही मां ने अपने कलंक को छिपाने के लिए अपने जिगर के टुकड़े को मरने के लिए फेंका होगा। जिससे उसकी मौत ठंड में पड़े होने के कारण हो गई। नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

यह भी पढ़ें- टाइगर के हमले में बाल-बाल बचे युवक की आपबीती, बोला- ड्रम में घुसकर ढक्कन लगाया, बाघ ड्रम पर मारता रहा पंजे

Story Loader