20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नल जल योजना कार्य में प्रगति न लाने पर ठेका कंपनी को अनुबंध समाप्त करने नोटिस जारी

कल्याणपुर, कोइलारी सहित कई गांव के प्रोजेक्ट में ठेका कंपनी की लापरवाही
2 min read
Google source verification
नल जल योजना कार्य में प्रगति न लाने पर ठेका कंपनी को अनुबंध समाप्त करने नोटिस जारी

नल जल योजना कार्य में प्रगति न लाने पर ठेका कंपनी को अनुबंध समाप्त करने नोटिस जारी

शहडोल. हर घर नल से जल पहुंचाने में ठेका कंपनी लापरवाही बरत रही है। तय समय पर प्रोजेक्ट तैयार न करने से गर्मी के दिनों में मुख्यालय से सटे हुए चार गांव को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ सकता है। कार्य में लापरवही बरतने पर विभाग ने ठेका कंपनी को नोटिस भी जारी किया है, लेकिन इसका कोई असर कंपनी को नहीं हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में पाइप लाइन बिछाकर व नल स्टैंड लगाकर अन्य कार्यों को नहीं किया गया है, जिसके कारण पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। सोहागपुर जनपद के चार गांव पचड़ी, कल्याणपुर, कोइलारी व श्यामडीह कला नंबर 2 में प्रोजेक्ट तैयार करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके ठेका कंपनी अभी तक कार्य को पूरा नहीं कर सकी है। जिससे अब गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत से ग्रामीणों को जूझना पड़ेगा।
लगातार नोटिस, फिर भी गंभीर नहीं
पचड़ी कल्याणपुर, कोइलारी एवं श्यामडीह नंबर 2 में प्रोजेक्ट तैयार करने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) ने मेसर्स अभिषेक सिंह क्लब बिहार से प्रोजेक्ट तैयार करने 2022-23 में अनुबंध किया था। 9 महीने में प्रोजेक्ट को तैयार कर ग्रमा पंचायत के हैंडओवर करना था। लेकिन ठेका कंपनी की लापरवाही के कारण दो साल बाद भी कार्य को पूर्ण नहीं किया गया। विभाग की तरफ से पहले भी कई बार नोटिस जारी किया था। वहीं 7 फरवरी 2024 को फिर मेसर्स अभिषेक सिंह को शेष बचे हुए कार्यों को पूरा करने नोटिस जारी किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया कि वरिष्ठ कार्यालय से समयावृद्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कार्य में प्रगति नहीं दिखाने पर अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
17 अप्रेल को करना था हैंडओवर
ठेका कंपनी को जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पचड़ी कल्याणपुर, कोइलारी एवं श्यामडीह नंबर 2 नवीन योजना के तहत सर्वेक्षण, जांच एवं डिजाइन का कार्य, ओवर हेड टैंक निर्माण कार्य, विद्युत कनेक्शन, पाइप लाइन जोडऩे एवं बिछाने, घरेलू कनेक्शन, पंप हाउस निमार्ण एवं सबमर्सिबल पंप स्थापना का कार्य किया जाकर 3 माह का ट्रायल रन का कार्य आवंटित किया है। जिसे 9 माह की समयावधि 17 अप्रेल 2023 को पूर्ण किया जाना था। अनुबंधन के अनुसार समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। लेकिन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
विद्युतीकरण काकार्य भी नहीं हुआ
ठेका कंपनी को नल-जल योजना संचालन के लिए पंप हाउस के समीप अलग से विद्युत ट्रांसफार्मर लगाकर पेयजल की सप्लाई को शुरू करना है। लेकिन कल्याणपुर व कोइलारी में अभी तक विद्युतिकरण नहीं किया गया है। जानकारों ने बताया कि ठेका कंपनी ने एक विद्युत ठेकेदार को इस कार्य को सौंपा था।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
कल्याणपुर व कोइलारी में पानी की समस्या को लेकर पत्रिका ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद विभाग ने ठेका कंपनी को तय समय में प्रोजेक्ट पूरा न करने पर अनुबंध समाप्त करने नोटिस जारी किया है। वहीं सब इंजीनियर को कल्याणपुर में तैयार हो रहे प्रोजेक्ट की मौके पर जांच करने निर्देशित किया गया था। बुधवार को सब इंजीनियर अनुपमा प्रकाश ने गांव पहुंचकर कार्य का अवलोकन किया व ठेका कंपनी के कर्मचारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया।
इनका कहना
कल्याणपुर सहित अन्य तीन गांव में ठेका कंपनी की लापरवाही से तय समय में प्रोजेक्ट तैयार नहीं हो सका है। कार्य पूरा न करने पर अनुबंध समाप्त करने कंपनी को नोटिस जारी किया
गया है।
मो. अफजल अमानउल्ला, प्रभारी कार्यपालन यंत्री