8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं थम रही दागने की प्रथा, डेढ़ महीने के बच्चे को मां ने ही दागकर मार डाला

निमोनिया और सांस की तकलीफ होने पर डेढ़ माह के बच्चे को गर्म चूड़ी से दाग दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
news

नहीं थम रही दागने की प्रथा, डेढ़ महीने के बच्चे को मां ने ही दागकर मार डाला

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शहडोल में मासूम बच्चों को गर्म सलाखों से दागने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां निमोनिया और सांस की तकलीफ होने पर डेढ़ माह के बच्चे को गर्म चूड़ी से दागा गया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुबातिक, जिले के बंधवा की रहने वाली डेढ़ माह की मासूम राजन बैगा को उमारिया जिले के बकेली में नानी के घर बच्चे को उसकी मां ने गर्म चूड़ी से दगवाया। निमोनिया और सांस की तकलीफ होने पर बच्चे अनगिनत बार गर्म चूड़ी दगा गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert : घने कोहरे में घिरा राज्य, अगले 4 दिन इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट


बच्चे को गर्म सलाखों से दाग दिया

गर्म सलाखों से दागने के निशान इतने की गिन पाना मुश्किल है। अभी हाल ही में दो और मासूम बच्चे को गर्म सलाखों से दागने के चलते इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि एक और मासूम की गर्म चूड़ियों से दागने से मौत हो गई। फिलहाल शहडोल पुलिस ने गांव की ताई सहित बच्चे के दादा और मां के खिलाफ मामला दर्ज कल लिया है।