9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक की हरकत से मेले में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल

3 min read
Google source verification
panic in fair due to teacher police arrest him

panic in fair due to teacher police arrest him

शहडोल. एक शिक्षक की हरकत से मेले में हड़कंप मच गया। उसकी वजह से एक व्यक्ति की जान खतरे में पड़ गई और वह अस्पताल में भर्ती है। शिक्षक की इस करतूत से शिक्षा विभाग की भी थू-थू हो रही है। पुलिस ने शिक्षक को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। हालांकि पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं, कि इतने बड़े मेले में इस तरह की हरकत कैसे हो गई। सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाणगंगा मेला मैदान में हाथ ठेला व्यापारी को उस वक्त महंगा पड़ गया जब एक युवक ने कनपटी में कट्टा अड़ाते हुए फायर कर दिया। वारदात शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे की बाणगंगा मैदान की है। मकर संक्राति से शुरू होने वाले मेला में अंजनी कुशवाहा हाथ ठेला लगाया है। शुक्रवार की शाम को सोहागपुर निवासी अखिलेश मिश्रा पिता श्रीधर मिश्रा (30) निवासी सोहागपुर पहुंचकर अपने साथियों के साथ समोसा और चाय पी। दुकानदार अंजनी कुशवाहा द्वारा पैसा मांगने पर आरोपी अखिलेश भड़क गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी अखिलेश ने कट्टा निकाला और दुकानदार अंजनी की कनपटी में अड़ा दिया। अचानक कट्टे से फायर होने पर गोली कनपटी को छूकर निकल गई। इस दौरान अंजनी के कान के नजदीक चोट आई है। फायर होते ही आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस और डॉयल 100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भागा आरोपी, पुलिस ने दबोचा वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
धोखाधड़ी कर जमा कराया पैसा
शहडोल ञ्च पत्रिका. जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिरिया टोला में धोखाधड़ी करते हुए खाता में पैसा जमा कराने का मामला सामने आया है। शिकायत ओमप्रकाश कोल ने पुलिस से की है। बताया कि फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया और प्रलोभन देते हुए खाते में राशि जमा करा ली है। पीडि़त ने बताया कि लगभग 31 हजार 400 रुपए जमा करा लिए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया है।
युवा गणतंत्र दौड़ में सूरज ने मारी बाजी
शहडोल. स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर गांधी स्टेडियम में अदम्य राज्य स्तरीय युवा गणतंत्र दौड़ का आयोजन किया गया। फाईनल प्रतियोगिता में सूरज प्रसाद केवट अनूपपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं बलवंत विंद ने द्वितीय एवं सूरज रजक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में रीनू केवट ने प्रथम, सीता साहू ने द्वितीय एवं लक्ष्मी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विधायक जयसिंहनगर प्रमिला सिंह, कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव, आइजी आईपी कुलश्रेष्ठ, कलेक्टर नरेश पाल, डीआइजी आरके अरूशिया ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सीइओ जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य, एएसपी शिवकुमार वर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
संघ ने सौंपा ज्ञापन
शहडोल. मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सांसद के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेश पांडेय के नेतृत्व में रैली निकालकर मांग की गई कि वित्त कर समाप्त किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों में भृत्य नाम परिवर्तित करने, अकस्मिक निधी कार्यभारी दैनिक वेतन भोगी को नियमित करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को नियमित करने, कोटवार को 10 हजार प्रतिमाह, मध्यान भोजन व रसोईया को 5 हजार मानदेय करने सहित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष केएम चतुर्वेदी, रवि शुक्ला, कर्मचारी संघ से आरपी सिंह, सीएल सिंह मौजूद रहे।
सरपंच का चुनाव स्थगित
शहडोल. अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफीसर जनपद पंचायत बुढ़ार को पत्र जारी करते हुए उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित निर्णय अनुसार ग्राम पंचायत चंद्रपुर के सरपंच पद के निर्वाचन की कार्रवाई 12 जनवरी से स्थगित करने का आदेश जारी किया है।