1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिजिटल में प्लेटफॉर्म पर बैकवर्ड हैं हाइटेक पार्टी के सांसद विधायक

सांसद गिना रहे मोदी-शिवराज की उपलब्धियां, जन्मदिन बधाइयों तक सीमित विधायक, स्थानीय मुद्दे डिजिटल प्लेटफॉर्म से पूरी तरह से गायब

2 min read
Google source verification
shahdol

बीजेपी

शहडोल. विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी भाजपा हो या फिर विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों ही मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं लेकिन डिजिटल इंडिया के दौर में सोशल मीडिया में काफी पीछे हैं। सभी दिग्गज जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया में क्षेत्रीय और खुद से जुड़े विकास के मुद्दों को भूल गए हैं।
सांसद प्रधानमंत्री मोदी और सीएम शिवराज की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं अधिकांश विधायक जन्मदिन और बधाईयों तक ही सीमित हैं। न तो स्थानीय मुद्दों को सोशल मीडिया में लाया जा रहा है और न ही क्षेत्रीय विकास की ब्रांडिंग की जा रही है। कुछ विधायकों ने खुद का पेज तो बनाया है लेकिन महीनों से अपडेट ही नहीं है।


ट्वीटर नहीं जानते 70 प्रतिशत जनप्रतिनिधि
अपनी समस्याओं को अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया से पहुंचाने में ट्वीटर काफी मददगार होता है लेकिन स्थिति यह है कि 70 प्रतिशत जनप्रतिनिधि ट्वीटर ही नहीं जानते हैं। स्थानीय लोग भी क्षेत्रीय मुद्दों और समस्याओं को सोशल मीडिया से इन जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं।


विपक्ष भी बेखबर
संभाग के शहडोल, उमरिया और अनूपपुर की 8 विधानसभा सीटों में ३ विधानसभा सीट कांग्रेस के पाले में है। सत्तापक्ष के विधायक जहां पीएम और सीएम की उपलब्धियोंं का ढिंढोरा पीट रहे हैं तो वहीं विपक्षी विधायकों के प्रोफाइल से भी स्थानीय मुद्दे गायब हैं। सोशल मीडिया से विधायक अपनी उपलब्धियां और स्थानीय मुद्दे पहुंचाने में नाकाम हैं।

सांसद : पीएम और सीएम की उपलब्धियां
शहडोल सांसद ज्ञान सिंह की फेसबुक में दो प्रोफाइल हंै। दोनों प्रोफाइल में पीएम और सीएम की उपलब्धियां गिना रहे हैं। क्षेत्रीय मुद्दे और समस्याएं पूरी तरह गायब हैं।

जयसिंहनगर : गायब उपलब्धियां
जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह की फेसबुक प्रोफाइल से स्थानीय मुद्दे और उपलब्धियां गायब हैं। प्रोफाइल बधाईयां और शुभकामना संदेश से भरा है। उधर टवीटर भी नहीं है।

जैतपुर: सोशल मीडिया से दूरी
डिजिटलाइजेश के दौर में जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी सोशल मीडिया में काफी पीछे हैं। कई महीनों से अपडेट भी नहीं है। इसके अलावा स्थानीय मुद्दे भी गायब हैं।

ब्यौहारी: विपक्ष फिर भी मुद्दे गायब
शहडोल के ब्यौहारी से कांग्रेस विधायक रामपाल विपक्ष में होने के बाद भी सोशल मीडिया में सत्ता की कमियों और स्थानीय समस्याओं को सामने नहीं ला पा रहे हैं।

Story Loader