लेकिन वहां ये भी चर्चा का विषय रहा कि कहीं ये बदली हुई रणनीति तो नहीं कि विपक्ष को बेवजह चर्चा में लाने की क्या जरूरत है। जिस तरह ेसे पूरी तरह प्रधानमंत्री ग्रामीण भारत को बदलने पर जोर दे रहे थे। खेत, किसान, आदिवासी, गांवों के कल्याण की बात कर रहे थे, उससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार के चुनावी महाभारत में खेत ही कहीं कुरुक्षेत्र तो नहीं बनने जा रहे हैं? जिस तरह से विपक्ष सरकार को सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, दलित, महिला सुरक्षा पर घेर रहा है, उसकी काट के लिए सरकार पूरी लड़ाई खेतों तक खींचकर ले जाना चाहती हो?